Gold-Silver Rate: लगातार 3 दिनों तक चढ़ने के बाद धड़ाम हुआ सोना, जानिए क्या है चांदी का भाव

Gold-Silver Rate: लगातार 3 दिनों तक चढ़ने के बाद धड़ाम हुआ सोना, जानिए क्या है चांदी के भाव

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today. सोने-चांदी में लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद गुरुवार 17 सितंबर को गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को भारत के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। आज सोना जहां 366 रुपए से अधिक नीचे लुढ़क गया तो वहीं चांदी की कीमत में 1000 रुपए से अधिक की गिरावट आई है। त्योहारों के शुरुआत से पहले ही सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 51431 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सस्ता हुआ सोना

सस्ता हुआ सोना

17th September 2020 को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। फेस्टिव सीजन से पहले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोना गुरुवार को 399 रुपए नीचे गिरकर 51431 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत 1062 रुपए नीचे गिरकर 64821 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ गई।

 24 कैरेट सोने की आज की कीमत

24 कैरेट सोने की आज की कीमत

आज 24 कैरेट सोने की कीमत बुधवार के मुकाबले 366 रुपए नीचे गिर गई और सोना 51431 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए सोने-चांदी के आज के रेट कते मुताबिक 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत आज 51431 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 51225 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 47111 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38573 रुपए हो गई।

चांदी में आई बड़ी गिरावट

चांदी में आई बड़ी गिरावट

सोने के अलावा आज चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई। चांदी आज 1062 रुपए नीते गिरकर 64821 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर आज चांदी के भाव देखें तो दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 991 रुपए गिरकर 67790 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी 946 रुपए नीचे गिरकर 70122 रुपए पर ट्रेड कर रही थी।

भारत आ रही है 500 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन 'Maglev', इस सरकारी कंपनी ने की तैयारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+