Gold-Silver Rate: तेजी के बाद फिर लुढ़का सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानिए सोने-चांदी के ताजा भाव

Gold-Silver Rate: तेजी के बाद फिर लुढ़का सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानिए सोने-चांदी के ताजा भाव

नई दिल्ली। Gold-Silver Price on 16th September 2020। सोने-चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई। बुधवार को सोने की कीमत में 151 रुपए की गिरावट दर्ज की गई तो वहीं चांदी की कीमत 571 रुपए तक नीचे गिर गया। आज बाजार खुलते ही सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। देश भर के सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी दोनों की कीमत गिरावट के साथ खुले। अगर 24 कैरेट वाले सोने की कीमत की बात करें तो सोने की कीमत आज मंगलवार के मुकाबले के मुकाबले 151 रुपए नीचे गिर गया।

 सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट आई। 24 कैरेट सोने की कीमत 51742 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट सोना 51535 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 47396 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38807 रुपए प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। सोने के साथ-साथ चांदी की बात करें तो आज चांदी की कीमत में 571 रुपए की गिरावट देखने को मिली है।

 चांदी भी हुई सस्ती

चांदी भी हुई सस्ती


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी की कीमत 571 रुपए गिर गया। मंगलवार के मुकाबले आज चांदी की कीमत 66758 रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 66187 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर देश के 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत का औसत रेट प्रकाशित किया जाता है। इस रेट में जीएसटी चार्ज जुड़ा नहीं होता।

 कैसा रहा मंगलवार को सोने का हाल

कैसा रहा मंगलवार को सोने का हाल

मंगलवार 15 सितंबर को सोने की कीमत में तेजी आई। रुपए में गिरावट और सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई। मंगलावर को सोने की कीमत 399 रुपए बढ़कर 51893 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 66758 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि जानकारों का मानना है कि सोने की कीमत में आने वाले दिनों में अभी और तेजी देखने को मिलेगी। भारत-चीन सीमा विवाद के साथ-साथ देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण सोने में निवेश बढ़ रहा है। सोना हमेशा से निवेशकों के लिए सुरक्षित निवेश रहा है, जिसके कारण कीमत पर असर पड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+