Gold-Silver Rate: खुशखबरी, फिर फिसला सोना, चांदी 1021 रुपए टूटी, जानें ताजा भाव

Gold-Silver Rate: खुशखबरी, फिर फिसला सोना, चांदी 1021 रुपए टूटी, जानें ताजा भाव

नई दिल्ली। Gold-Silver Price on 11th Feb 2021. सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आ रही है। सोना एक बार फिर से लुढ़कने लगा है। इस हफ्ते के पहले दो दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आई, लेकिन पिछले दो दिनों से सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। सोने की कीमत में फिर से मंदी आ रही है। वहीं गुरुवार को चांदी की कीमत में 1021 रुपए की बड़ी गिरावट आई। आपको बता दें कि गुरुवार को सोने का भाव 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे फिसल गया।

सोना फिर से हुआ सस्ता

सोना फिर से हुआ सस्ता

11 फरवरी, गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सर्राफा बाजारों में चांदी के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली। जहां सोने के भाव में 111 रुपए की गिरावट दर्ज की गई तो वहीं चांदी की कीमत 1021 रुपए नीचे गिर गई। आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने का भाव लुढ़ककर 47842 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत गिरकर 67962 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।

 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की रेट पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 111 रुपए नीचे गिरकर 47842 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं 23 कैरेट वाले सोने का भाव 47650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43823 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 35882 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर चांदी की बात करें तो आज सिल्वर का रेट 1021 रुपए की गिरावट के साथ 67962 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा देश भर के 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के भाव का औसत मूल्य उनकी वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाता है।

 MCX पर सोने का आज का भाव

MCX पर सोने का आज का भाव

वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में आई कमजोरी का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर पड़ा। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर गुरुवार को सोने के वायदा भाव में 0.32 फीसदी तक की गिरावट आई। अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत 63 रुपए गिरकर 47950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही है। वहीं 4 जून की डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 17 रुपए की गिरावट आई और ये खबर लिखें जाने तक 48118 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं चांदी के वायदा भाव में 1 फीसदी की मंदी आई और चांदी की कीमत गिरकर 68275 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

 वैश्विक बाजार में सोने का हाल

वैश्विक बाजार में सोने का हाल

अगर इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां भी आज सोने में कमजोरी देखने को मिली। आज अमेरिकी बाजार में सोने की कीमतें 0.2% तक गिर गई और सोना 1838.41 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत 0.4% गिरकर 26.89 डॉलर पर है।

 उच्चतम भाव से कितना सस्ता बिक रहा है सोना

उच्चतम भाव से कितना सस्ता बिक रहा है सोना

अगर सोने के आज की कीमत उसके उच्चतम भाव से करें सोना काफी सस्ता हो गया है। 7 अगस्त 2020 को सोना और चांदी दोनों अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। सोना बपंर तेजी के साथ 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। सोने के ऑल टाइम हाई रेट से आज के भाव की तुलना करें तो 8358 रुपए तक गिर चुका है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि सोना आने वाले दिनों में तेजी की ओर बढ़ेगा।

 सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती

सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती

बजट में निर्मला सीतारमण ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क में कटौती कर दी। सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क (import tax) में भारी कटौती का ऐलान किया। सरकार ने सोने-चांदी के आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती की है। अब सोने पर 12.5 फीसदी क बजाए 7.5 फीसदी आयात शुल्क चुकाना पड़ेगा।

 गोल्ड ईटीएफ की बढ़ी डिमांड

गोल्ड ईटीएफ की बढ़ी डिमांड

आपको बता दें कि सोने के ईटीएफ में निवेशकों का रुझान काफी बढ़ा है। पिछले कुछ वक्त में गोल्ड ईटीएफ की डिमांड तेजी से बढ़ी है।अगर आंकड़ों को देखें तो पिछले एक महीने में गोल्ड ईटीएफ में 625 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। वहीं बीते दो महीनों में गोल्ड ईटीएफ में 1055 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। लोग गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में निवेश कर रहे हैं।

Gold ETF: जानें क्या गोल्ड ईटीएफ, क्या है इसके फायदे और कैसे करें निवेश? दो महीनों में 1055 करोड़ का इंवेस्टम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+