Gold ETF: जानें क्या गोल्ड ईटीएफ, क्या है इसके फायदे और कैसे करें निवेश? दो महीनों में 1055 करोड़ का इंवेस्टम

नई दिल्ली। What is Gold ETF. अगर आप सोने में सुरक्षित निवेश करते हैं तो आपको गोल्ड ETF के बारे में जरूर जानना चाहिए। पिछले कुछ वक्त में गोल्ड ईटीएफ की डिमांड तेजी से बढ़ी है। लोग उसमें बढ़चढ़ कर निवेश कर रहे हैं। अगर आंकड़ों को देखें तो पिछले एक महीने में गोल्ड ईटीएफ में 625 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। वहीं बीते दो महीनों में गोल्ड ईटीएफ में 1055 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। लोग गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स यान गोल्ड ETF को खूब पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी सोने में सुरक्षित निवेश करना चाहते है तो इसके बारे में जरूर जानें....

क्या है गोल्ड ETF

क्या है गोल्ड ETF

गोल्ड ईटीएफ एक ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड है। इसका भाव सोने के गिरने और चढ़ने पर बदलता रहता है। गोल्ड ईटीएफ पर यूनिट के मुताबिक होता है, जहां हर क यूनिट का मतलब 1 ग्राम गोल्ड के बराबर होता है। ये काफी कॉस्ट-इफेक्टिव होता है। इसे आप शेयर की तरह बीएसई और एनएसई से खरीद और बेच सकते हैं। यह फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ पर परचेजिंग चार्ज कम होता है। इसमें निवेशक को 100 फीसदी सोने की शुद्धता की गारंटी मिलती है। आप SIP के जरिए भी इसमें निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश कम उतार चढ़ाव वाला होता है।

गोल्ड ईटीएफ की खास बातें

गोल्ड ईटीएफ की खास बातें

आप जब चाहे गोल्ड ईटीएफ को खरीद और बेच सकते हैं। आप 1 गोल्ड ETF यानी 1 ग्राम गोल्ड से इसकी शुरुआत कर सकते हैं। अगर टैक्स के नजरिए से देखें तो फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ किफायती होता है। इतना ही नहीं आप गोल्ड ETF को लोने देने के लिए सिक्योरिटी के तौर पर यूज कर सकते हैं।

 कैसे करें गोल्ड ईटीएफ में निवेश

कैसे करें गोल्ड ईटीएफ में निवेश

अगर निवेश की बात करें तो आप गोल्ड ETF को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। आप डीमैट अकाउंट के जरिए इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं। आपको निवेश के लिए कम से कम 1 यूनिट खरीदना होगा। इसकी खरीद और बिक्री शेयर की तरह ही होती है। आप इस डीमैट अकाउंट से इसे बेच भी सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+