लगातार दूसरे दिन गिरे सोने-चांदी के दाम, जानिए आज कैसा रहा सर्राफा बाजार का हाल

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में दूसरे दिन भी गिरावट का दौर जारी रहा। मंगलवार को सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई। सोना 145 रुपए गिरकर 34080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत में 100 रुपए की गिरावट आई। सोमवार को सोने की कीमत में 55 रुपए की गिरावट आई थी। आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 34080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं चांदी की कीमत 41000 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

 Gold and Silver Price drop on second day, Know Todays Gold Price

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी की कीमत में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। बाजार जानकारों के मुताबिक डॉलर में मजबूती से वैश्विक स्तर पर सोने में कमजोर रुख रहा। स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से मांग घटने से भी सोने में गिरावट आई। अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना 0.01 प्रतिशत गिरकर 1,308.70 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 0.13 प्रतिशत गिरकर 15.80 डॉलर प्रति औंस पर रही।

दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल देखें तो 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 34080 रुपए और 9905 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 33,930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी 26,100 रुपए प्रति इकाई पर कायम रही। चांदी के सिक्कों की कीमतों की बात करें तो चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 80,000 रुपये और 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर पूर्वस्थिति पर बने रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+