Gold Rate Today: गिर गए सोने के दाम, चांदी हुई महंगी, चेक कीजिए गोल्ड-सिल्वर के ताजा भाव

Gold-Silver Price in India: सावन खत्म होने के साथ ही सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि चांदी की कीमतों में हल्का उछाल आया है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 72,650 रुपये है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,600 प्रति 10 ग्राम है। बात करें चांदी की तो मामूली उछाल के साथ 1 किलोग्राम के लिए कीमत 87,000 रुपये है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है। सोने की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव वैश्विक आर्थिक स्थितियों, डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों में बदलाव के कारण हो सकता है। सोना हमेशा से निवेशकों की पहली पसंद में से रहा है। अगर आप भी सोने की खरीददारी का प्लान बना रहे हैं तो आज के ताजा दामों पर पहले एक नजर डाल लें।

Gold Rate Today

आज भारत में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (22k Gold Price in India Today)

1 ग्राम: 6,660 रुपये
8 ग्राम: 53,280 रुपये
10 ग्राम: 66,600 रुपये
100 ग्राम: 6,66,000 रुपये

आज भारत में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत (24k Gold Price in India Today)

1 ग्राम: 7,265 रुपये
8 ग्राम: 58,120 रुपये
10 ग्राम: 72,650 रुपये
100 ग्राम: 7,26,500 रुपये

आज भारत में प्रति ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत (18k Gold Price in India Today)

1 ग्राम: 5,449 रुपये
8 ग्राम: 43,592 रुपये
10 ग्राम: 54,490 रुपये
100 ग्राम: 5,44,900 रुपये

देश के प्रमुख शहरों में सोने का दाम (Indian Major Cities Gold Rates Today 1 gram)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट 18 कैरेट
चेन्नई ₹ 6,660 ₹ 7,265 ₹ 5,449
मुंबई ₹ 6,660 ₹ 7,265 ₹ 5,449
दिल्ली ₹ 6,675 ₹ 7,280 ₹ 5,462
कोलकाता ₹ 6,660 ₹ 7,265 ₹ 5,449
बेंगलुरु ₹ 6,660 ₹ 7,265 ₹ 5,449
हैदराबाद ₹ 6,660 ₹ 7,265 ₹ 5,449
केरल ₹ 6,660 ₹ 7,265 ₹ 5,449
पुणे ₹ 6,660 ₹ 7,265 ₹ 5,449
वडोदरा ₹ 6,665 ₹ 7,270 ₹ 5,453
अहमदाबाद ₹ 6,665 ₹ 7,270 ₹ 5,453

मिस्ड कॉल के जरिए कैसे चेक करें गोल्ड प्राइस?

आप खुद भी सोने की ताजा कीमतों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करने की जरुरत है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे कर आप 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड के रेट का पता लगा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते हीं आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड रेट की जानकारी दी रहेगी।
यह भी देखें: पाकिस्तान-बांग्लादेश टेस्ट मैच के टिकट के दाम कर देंगे हैरान! समोसे के रेट में मैच का लुत्फ उठा सकेंगे फैंस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+