Gold Rate Update: 6 महीने में सबसे सस्ता हुआ सोना, 10000 रुपए से अधिक टूटा गोल्ड, खरीदारी से पहले जानें ताजा

Gold Rate Update: 6 महीने में सबसे सस्ता हुआ सोना, 10000 रुपए से अधिक टूटा गोल्ड, खरीदारी से पहले जानें ताजा रेट

नई दिल्ली। Gold Rate Update: सोने-चांदी की कीमत में गिरावट की स्थिति बनी हुई है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। सोने की कीमत में पिछले हफ्ते से जारी गिरावट की स्थिति अब तक बनी हुई है। इस हफ्ते में सोना मंदी की ओर बढ़ा। सोने की कीमत लंबे इंतजाार के बाद 46000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। शुक्रवार, 19 फरवरी को हफ्ते के आखिरी कोरोबारी दिन सोने की कीमत 46101 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

 इस हफ्ते कैसा रहा सोने का भाव

इस हफ्ते कैसा रहा सोने का भाव

इस हफ्ते सोने की कीमत पर नजर डाले तो इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक 15 फरवरी, सोमवार को सोने की कीमत 47281 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मंगलवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47407 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 17 फरवरी, बुधवार को सोना गिरकर 46644 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो गुरुवार को सोने की कीमत और गिरकर 46439 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 19 फरवरी को सोने की कीमत 46101 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

6 महीने के निचले स्तर पर सोना

6 महीने के निचले स्तर पर सोना

सोने की कीमत पर अगर गौर करें तो सोना 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोने के वायदा कीमत की बात करें तो शुक्रवार, 19 फरवरी को 5 अप्रैल, 2021 वाले सोने के वायदा भाव 46197 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले छह महीने के दाम पर गौर करें तो सोना काफी सस्ता हो चुका है। करीब 10000 तक सोने के भाव गिर चुके हैं।

 10000 रुपए से अधिक गिर चुके हैं दाम

10000 रुपए से अधिक गिर चुके हैं दाम

अगर सोने के दामों का आंकलन करें तो बीते छह महीने में सोने की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के वायदा भाव में 10000 रुपए से अधिक क गिरावट आ चुकी है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत इस दिन 56200 क पार हो गई थी। इस कीमत से अगर तुलना करें तो सोने की कीमत में दस हजार से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

एक हफ्ते में 1121 रुपए सस्ता हुआ सोना

एक हफ्ते में 1121 रुपए सस्ता हुआ सोना

अगर सिर्फ बीते हफ्ते की बात करें तो एक हफ्ते में सोने की कीमत में करीब 1121 रुपए की गिरावट आ चुकी है। 15 फरवरी को एमसीएक्स पर 5 अप्रैल वाले सोने की वायदा कीमत 47436 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुली थी। वहीं शुकवार को इसकी कीमत 46197 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

8 फीसदी तक गिर चुका है सोना

8 फीसदी तक गिर चुका है सोना

सोने की कीमत में इस साल अब तक 8 फीसदी क गिरावट आ चुकी है। 2021 के दो महीनों में ही सोना 4000 रुपए तक गिर चुका है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोने और चांदी की भाव में मंदी जारी है। आने वाले अगले कुछ दिनों तक सोने में और गिरावट की स्थिति बनी हुई है।

 सोना खरीदना चहते हैं तो जानें एक्सपर्ट्स की राय

सोना खरीदना चहते हैं तो जानें एक्सपर्ट्स की राय

बाजार जानकारों की माने तो सोना खरीदन का सही मौका है। सोने की ताजा कीमत 46000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे फिसल गई है। वहीं एमसीएक्स पर भी सोना 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। जानकारों के मुताबिक कोरोना वैक्सीन आने के बाद से निवेशकों का उत्साह सोने से कम हुआ है और वो सोने के बजाए शेयर बाजार में निवेश कर रहा है। जिसक कारण सोने में बिकवाली बढ़ी है।

 सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती

सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती

बजट में निर्मला सीतारमण ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क में कटौती कर दी। सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क (import tax) में भारी कटौती का ऐलान किया। सरकार ने सोने-चांदी के आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती की है। अब सोने पर 12.5 फीसदी क बजाए 7.5 फीसदी आयात शुल्क चुकाना पड़ेगा।

गोल्ड ईटीएफ की बढ़ी डिमांड

गोल्ड ईटीएफ की बढ़ी डिमांड

बता दें कि सोने के ईटीएफ में निवेशकों का रुझान काफी बढ़ा है। पिछले कुछ वक्त में गोल्ड ईटीएफ की डिमांड तेजी से बढ़ी है।अगर आंकड़ों को देखें तो पिछले एक महीने में गोल्ड ईटीएफ में 625 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। वहीं बीते दो महीनों में गोल्ड ईटीएफ में 1055 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। लोग गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में निवेश कर रहे हैं।

Gold Rate: खुशखबरी, 10000 रुपए तक लुढ़का सोना, 8 महीने से निचले स्तर पर पहुंचा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+