Gold Price: लगातार गिरावट के बाद सोने के भाव में बड़ी बढ़ोतरी, चांदी फिसली, जानिए आज की कीमत
नई दिल्ली। हफ्ते के शुरुआत से ही सोने की कीमत में गिरावट जारी रही, लेकिन गुरुवार को सोने से रफ्तार पकड़ी और कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। गुरुवार को सोना 150 रुपए ऊपर पहुंच गया और 10 ग्राम सोने की कीमत 32000 रुपए पर पहुंच गई। सोने की कीमत पर वैश्विक मजबूती का असर दिखा और ये 150 रुपए की तेजी पर पहुंच गया। गुरुवार को सोने की कीमत में 150 रुपए की तेजी आई और दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 32000 रुपए पर पहुंच गया है।
पढ़ें-एयरटेल के इस प्लान ने बढ़ाई Jio, वोडाफोन की टेंशन, मात्र 169 रुपए में मिल रहा है सबकुछ
सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी
मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण गुरुवार को सोने के भाव में तेजी आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 32,000 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को सोने की कीमत में 210 रुपए की गिरावट आई थी, लेकिन वैश्विक सुधार के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग के चलते सोने में सुधार आया। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,000 रुपए पर पहुंच गया, जबकि 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
सोने में तेजी की वजह
जानकारों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर पीली धातु में सुधार का असर सोने की कीमत में पड़ा और सोना 150 रुपए महंगा हो गया। वैश्विक प्रभाव के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से मांग बढ़ने के चलते सोने में तेजी देखने को मिली। वैश्विक स्तर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.52 फीसदी बढ़कर 1,249.80 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी में आई गिरावट
जहां सोने में सुधार हुआ तो वहीं चांदी में गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को चांदी का भाव 130 रुपए गिरकर 37,750 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। सिक्का निर्माता और इंडस्ट्री की कमजोर मांग के चलते चांदी में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर चांदी का मूल्य 0.21 फीसदी बढ़कर 14.69 डॉलर प्रति औंस हो गया। साप्ताहिक डिलीवरी में चांदी का भाव 175 रुपए की गिरावट के साथ 37,258 रुपए प्रति किलो रह गया। वहीं चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।