Gold Rate Today: रक्षाबंधन से पहले महंगा हुआ सोना, चांदी भी 1000 रुपये चढ़ी –जानें 7 अगस्त के ताजा रेट
Gold Rate Today (7 August 2025): रक्षाबंधन से पहले सोने-चांदी की चमक और तेज हो गई है। आज देशभर में सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। खास बात ये रही कि गुरुवार को 10 ग्राम सोने के दाम में ₹100 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं चांदी ने भी छलांग लगाई है और कीमत में ₹1000 तक की तेजी आई है।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹1,02,400 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच चुका है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड देश के सभी बड़े शहरों 93 हजार प्रति 10 ग्राम के पार है।

दिल्ली में अब 24 कैरेट सोना ₹1,02,490 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,960 प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट का रेट ₹1,02,340 रुपये और 22 कैरेट का रेट ₹93,810 प्रति 10 ग्राम है। नोएडा और गाजियाबाद में 22 कैरेट गोल्ड ₹93,960 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,02,490 प्रति 10 ग्राम है।
Silver Price In India Today (7 Aug 2025): देश के प्रमुख बाजारों में आज 1 किलो चांदी ₹1,16,100 पर कारोबार कर रही है, जो कि कल के मुकाबले ₹1000 अधिक है। को 10 ग्राम सोने के दाम में ₹100 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं चांदी ने भी छलांग लगाई है और कीमत में ₹1000 तक की तेजी आई है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
बाजार में लगातार बढ़ती मांग के चलते सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। थोक व्यापारी (स्टॉकिस्ट) बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं। इसके अलावा, निवेशक भी सोने को एक सुरक्षित निवेश विकल्प मानते हुए उसकी तरफ रुख कर रहे हैं, खासकर मौजूदा आर्थिक अनिश्चितता को देखते हुए। यही कारण है कि सोने-चांदी दोनों के दामों में मजबूती बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications