Gold Rate Today: सोना के दाम रहे फ्लैट, चांदी ने तोड़ी रिकॉर्ड, देखिए आपके शहर में आज क्या है गोल्ड रेट

Gold Rate Today (18 August 2025): सोने-चांदी के भाव में आज सोमवार 18 अगस्त 2025 को मिला-जुला असर देखने को मिला। जहां सोना लगभग फ्लैट रहा और बीते हफ्ते के दाम पर ही कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी ने तेजी पकड़ ली है।

दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,01,000 से ऊपर बना हुआ है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना ₹92,700 प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा है। यानी सोने के रेट में बीते हफ्ते से कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा।

Gold Rate Today 18 August 2025

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,01,330 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹92,900 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,01,180 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड ₹92,750 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

Silver Price In India Today (18 Aug 2025): चांदी के भाव में आज करीब 800 रुपये तक का उछाल आया है। देशभर के प्रमुख राज्यों में 1 किलो चांदी का भाव आज ₹1,17,000 प्रति किलो पहुंच गया। बीते हफ्ते की तुलना में इसमें ₹800 की बढ़त दर्ज की गई है। यानी सोना जहां ठहरा हुआ है, वहीं चांदी महंगी होती जा रही है।

Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 18 अगस्त 2025 को सोने के दाम?

दिल्ली में गोल्ड रेट

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,01,330 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹92,900 प्रति 10 ग्राम

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,01,180 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹92,750 प्रति 10 ग्राम

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,01,330 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹92,900 प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद और भोपाल

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,01,230 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹92,800 प्रति 10 ग्राम

हैदराबाद

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,01,180 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹92,750 प्रति 10 ग्राम

क्यों बदल रहे हैं सोने के भाव?

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव
  • आयात शुल्क और टैक्स
  • रुपये-डॉलर का एक्सचेंज रेट
  • डिमांड और सप्लाई का बैलेंस

इन्हीं कारणों से सोने-चांदी की कीमतें रोज बदलती रहती हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सितंबर बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने भी बाजार में हलचल बढ़ा दी है। लेबर मार्केट में नरमी के संकेत कीमतों को और प्रभावित कर रहे हैं।

भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों का अहम हिस्सा है। यही वजह है कि रेट में जरा-सा उतार-चढ़ाव भी आम लोगों को सीधे प्रभावित करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+