Gold Rate: सोना छू गया आसमान, 24 कैरेट ने तोड़ा रिकॉर्ड -अब कितना है 22 कैरेट गोल्ड का भाव?

Gold Rate Today (08 September 2025): भारत में सोने और चांदी के दाम आज 8 सितंबर 2025 को अभी तक स्थिर बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर-रुपया विनिमय दर के बीच संतुलन के चलते घरेलू बाजार में बड़ी उछाल या गिरावट नहीं दिखी है। हालांकि देश में पहले से ही सोना और चांदी के दाम आसमान छू रहा है। 24 कैरेट गोल्ड हो या 22 कैरेट गोल्ड दोनों के दाम भारत में ऑल टाइम हाई पर चल रहे हैं।

दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹₹1,07,750 और 22 कैरेट सोना ₹98,770 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,07,940 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड ₹99,229 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। कोलकात में 24 कैरेट सोना ₹1,07,800 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड ₹98,816 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Gold Rate Today 08 September 2025

Silver Price In India Today (08 september 2025): सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी इजाफा हो रहा है। आज दिल्ली और मुंबई में एक किलोग्राम चांदी ₹1,24,320 प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है। वहीं प्रति 10 ग्राम चांदी ₹1,243.2 रुपये बिक रहा है।

Gold Price in India: 10 महानगरों में आज का सोने का भाव (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली: 22K - ₹98,770.8 | 24K - ₹1,07,750
  • मुंबई: 22K - ₹98,945 | 24K - ₹1,07,940
  • कोलकाता: 22K - ₹98,816.7 | 24K - ₹1,07,800
  • चेन्नई: 22K - ₹99,229.2 | 24K - ₹1,08,250
  • बेंगलुरु: 22K - ₹99,018.3 | 24K - ₹1,08,020
  • हैदराबाद: 22K - ₹99,100.8 | 24K - ₹1,08,110
  • अहमदाबाद: 22K - ₹99,073.3 | 24K - ₹1,08,080
  • पुणे: 22K - ₹98,945 | 24K - ₹1,07,940
  • जयपुर: 22K - ₹98,926.7 | 24K - ₹1,07,920
  • लखनऊ: 22K - ₹98,972.5 | 24K - ₹1,07,970

भारत में रिटेल गोल्ड-सिल्वर दाम आईबीजेए (IBJA) संकेतक रेट, अंतरराष्ट्रीय स्पॉट प्राइस और ₹/US$ विनिमय दर से प्रभावित होते हैं। शहरों में मामूली लॉजिस्टिक्स/डिमांड का भी असर पड़ता है। (आईबीजेए की पद्धति भारत के फिजिकल मार्केट पोलिंग पर आधारित है।)

सोना-चांदी खरीदते समय आपका अंतिम बिल आम तौर पर बेस रेट (22K/24K) × वजन के हिसाब से बनता है। आईबीजेए/सरकारी गाइडेंस के अनुसार गोल्ड ज्वेलरी पर GST 3% लागू है; मेकिंग चार्ज पर भी GST लागू हो सकता है। ध्यान रहे, IBJA के बेंचमार्क रेट GST के बिना प्रकाशित होते हैं।

दाम दिन में कई बार बदल सकते हैं; ऊपर के रेट प्रकाशन के समय के हैं। ज्वैलर/स्टोर के अनुसार थोड़े-बहुत अंतर संभव हैं। सटीक बिलिंग के लिए खरीद से पहले अपने शहर के ताजा रेट और स्टोर कोटेशन जांचें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+