Gold Price Today's: शादियों के सीजन में चढ़ने लगा सोने का रंग, फिर भी 36320 रुपए में घर ले जाएं 10 ग्राम सोना
Gold Price Today's: शादियों के सीजन में चढ़ने लगा सोने का रंग, फिर भी 36320 रुपए में घर ले जाएं 10 ग्राम सोना
नई दिल्ली, 8 फऱवरी। शादियों के सीजन में सोने की कीमत में तेजी लौटने लगी है। सोना एक बार फिर से चढ़ने लगा है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बढ़त देखने को मिल रही है। मंगलवार को सोने-चांदी दोनों की कीमतों में तेजी लौट आई है। हालांकि सोना अभी भी अपने उच्चतम स्तर से सस्ता बिक रहा है। सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से करीब 8000 रुपए सस्ता बिक रहा है।

सोने की कीमत में तेजी
सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी की कीमत में बड़ी तेजी लौट आई है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट पर नजर डाले तो सोने के कीमत में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत की कीमत 147 रुपए प्रति 10 ग्राम चढ़ा तो वहीं चांदी 191 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ गया। इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48427 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत 61556 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं अगर आप चाहे तो 36320 रुपए में 10 ग्राम सोना ले जा सकते हैं।

24 कैरेट से 14 कैरेट वाले सोने की कीमत
- इंडिया बुलियन मार्केट में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48427 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48233 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44359 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36320 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 28330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया ।
- चांदी की कीमत 61556 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई।

8 हजार सस्ता सोना
सोने की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से 7827 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत अगस्त 2020 में 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। सोने की कीमत की तुलना अगर इस रेट से करें तो सोना 7827 रुपए प्रति 10 ग्राम हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications