Gold rate of 17th June: गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा, जानें आज भाव
Gold rate of 17th June: गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा, जानें आज भाव
नई दिल्ली, जून 17। सोना खरीदने वालों के लिए गोल्डन चांस है। सोने की कीमत एक महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। सोना एक बार फिर से गिरने लगा है। सर्राफा बाजार में सोने के हाजिर भाव में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। सोना लंबे वक्त के बाद 48 हजार से नीच लुढ़क गया।

सोने की कीमत में गिरावट
सोने की कीमत 17 जून को भारी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सोने की कीमत 786 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47611 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत आज 70079 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

कैरेट से 18 कैरेट वाले सोने की कीमत
सोने की कीमत की बात करें तो आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47611 रुपए प्रति 10 ग्रम पर पहुंच गया , तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि 22 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत आज 43612 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने की कीमत आज गिरकर 35708 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली और सिल्वर के भाव आज गिरकर 70079 रुपए पर पहुंच गई।

MCX पर सोने की कीमत
गुरुवार को सोने की वायदा कीमतों पर नजर डाले तो एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 253 रुपए की गिरावट के साथ खुला, वहीं दोपहर तक इसमें 951 रुपए की बड़ी गिरावट आ गई। आज सोना 2 प्रतिशत तक गिरकर 47555 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि इस गिरावट क साथ ही सोना अपन न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है।

क्यों गिर रहा है सोना
बाजार जानकारों की माने तो कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक रूख के कारण सोने के वैश्विक भाव में नरमी देखने को मिली है। बाजार एक्सपर्ट अनुज गुप्ता का कहना है कि कोरोना के टीके को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों के बीच सोना अगले कुछ दिनों तक गिरेगा, हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत 57 हजार से 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

सोने का नया नियम लागू
केंद्र सरकार ने 16 जून यानी आज से भारत में गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया है। यानी अब बिना गोल्ड हॉलमार्किंग के कोई भी सुनार या ज्वैलर्स आपको सोने की ज्वैलरी नहीं बेच सकेगा।
Gold Rate : 8000 रु सस्ता बिक रहा है सोना, आज से लागू हुआ गोल्ड खरीदारी का नया नियम, जानें ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications