Gold Rate : 8000 रु सस्ता बिक रहा है सोना, आज से लागू हुआ गोल्ड खरीदारी का नया नियम, जानें ताजा भाव
Golld Rate on 15 June : 8000 रु सस्ता सोना, लागू हुआ गोल्ड खरीदारी का नया नियम, जानें ताजा भाव
नई दिल्ली, जून 15। मंगलवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली तेजी आई, लेकिन सोना अब भी अपने उच्चतम मूल्य से 8000 रुपए सस्ता बिक रहा है। सोने की कीमत मंगलवार, 15 जून को 48619 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि सोने के वायदा मूल्यों में बाजार खुलने के साथ मामूली गिरावट देखने को मिली, लेकिन धीरे-धीरे इसमें सुधार होने लगा।
Recommended Video

15 जून को सर्राफा बाजार का हाल
सोमवार को सोने की कीमतों में आई गिरावट के बाद मंगलवार को इसमें मामूली सुधार देखने को मिला। 15 जून को सोने की कीमत में 19 रुपए की मामूली तेजी आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए सोने-चांदी की रेट पर नजर डाले तो वो कुछ इस तरह से रहा है।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने की कीमत
15 जून 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव औसत तौर पर कुछ इस तरह से रहे हैं।
- 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत: 48619 रुपए प्रति 10 ग्राम।
- 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48424 रुपए प्रति 10 ग्राम।
- 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44535 रुपए प्रति 10 ग्राम।
- 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 36464 रुपए प्रति 10 ग्राम।
- जबकि चांदी की कीमत 71359 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

8000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना
सोने की कीमत की तुलना अगर उससे उच्चतम मूल्य से करें तो सोने के दाम में बड़ी गिरावट आई है। सोना अपने उच्चतम मूल्य से 8000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता बिक रहा है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम मूल्य को पार कर गया था। सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत से तुलना करने पर अभी दाम रिकॉर्ड लेवल से 8000 रुपए तक गिर चुके हैं।

इन महानगरों में सोने का आज का दाम
अगर देश के महानगरों में सोने की कीमत पर नजर डाले तो
गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक 15 जून को दिल्ली में 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47650 रुपए प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में 45750 रुपए प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 47760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

60000 के आंकड़े को पार कर सकता है सोना
सोने की कीमत में भले ही मामूली तेजी आ रही हो, लेकिन जल्द ही सोना 60 हजार के आंकड़े को पार कर सकता है। बाजार जानकारों के मुताबिक सोना सुरक्षित निवेश रहा है। ऐसे में निवेशकों का आकर्षण सोने की ओर बढ़ रहा है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने का चुनाव कर रहे हैं, जिसके कारण आने वाले समय में सोने की कीमत में और तेजी आने की उम्मीद है। ये कीमत 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास हो सकती है।

आज से बदल गया सोना खरीदन का नियम
15 जून से सोना खरीदने के नियम में बदलाव हो गया है। सोने की खरीदारी करने से पहले आपको इस बारे में जानकारी होनी चाहिए। आज से सोने की ब्रिकी के लिए गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है। बिना BIS हॉलमार्क से ज्वैलर्स सोने की ज्वैलरी नहीं बेच पाएंगे।
खरीदें सस्ती गोल्ड ज्वैलरी, हफ्ते के पहले दिन ही धड़ाम हुआ सोना, जानें चांदी का हाल












Click it and Unblock the Notifications