Gold Rate: पितृपक्ष के शुरुआत के साथ सोना धड़ाम, एक झटके में 1200 रु सस्ता, चांदी 60 हजार से नीचे

Gold Rate: पितृपक्ष के शुरुआत के साथ सोना धड़ाम, एक झटके में 1200 रु सस्ता, चांदी 60 हजार से नीचे

नई दिल्ली, 21 सितंबर। Gold Rate on 21 September. फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। दुर्गापूजा, दिवाली जैसे त्योहारों पर लोग जमकर सोना खरीदते हैं। दुर्गापूजा के ठीक पहले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सोना एक बार फिर से धड़ाम हो गया है। सोने की कीमत में फिर से मंदी देखने को मिली है। सोने की कीमत अपने उच्चतम मूल्य से 11 हजार तक गिर चुकी है। वहीं चांदी की कीमत गिरकर 60000 रुपए से भी नीचे आ चुकी है।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

सोने की कीमत में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर से गिर गया। सोने के भाव पर नजर डाले तो इसकी कीमत 46 हजार के करीब पहुंच गई है और चांदी 60 हजार रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे गिर चुका है। मंगलवार को भारतीय बाजार में लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट आई। ग्लोबल संकेतों में आई कमजोरी का असर सोने के भाव पर पड़ा। सोना 0.25 फीसदी गिरकर 46160 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गया। MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत जहां 46160 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो वहीं दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का भाव 105 रुपए लुढ़ककर 46322 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट गोल्ड से 18 कैरेट तक का भाव

24 कैरेट गोल्ड से 18 कैरेट तक का भाव

सोने की कीमत पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक मंगलवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46404 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला तो वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46218 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसक अलावा 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42506 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो 18 कैरट वाल सोने की कीमत 34803 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत 59661 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

 देश के महानगरों में आज का भाव

देश के महानगरों में आज का भाव

बिजनेस वेबसाइट गुडरिटर्न के मुताबिक 21 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 49570 रुप प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि मुंबई में 10 ग्राम सोने का भाव 46120 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चेन्नई में 10 ग्राम सोने की कीमत 47550 और कोलकाता में 48240 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

Must Read: सरकार ने बदले मोबाइल सिम से जुड़े अहम नियम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+