Gold Rate: सोना खरीदने जा रहे हैं तो जेब में रखें 58000 रु से अधिक कैश, चांदी भी चमकी

Gold Rate: सोना खरीदने जा रहे हैं तो जेब में रखें 58000 रु से अधिक कैश, चांदी भी चमकी

नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो अब आपको अधिक कैश खर्च करना होगा। सोने की कीमत में बड़ी तेजी लौटी है। सोने का दाम आज 51455 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 3 जून को सोने की कीमत सर्राफा बाजार में 51469 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, वहीं जीएसटी के साथ इसकी कीमत 53013 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर ज्वैलर्स का मुनाफा और सर्विस टैक्स जोड़ दें तो सोने की कीमत 58314 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

 10 ग्राम सोने की कीमत

10 ग्राम सोने की कीमत

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी सोने की कीमत के मुताबिक 10 ग्राम सोने का भाव 264 रुपए चढ़कर 51469 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़कर देखने पर इसकी कीमत 53013 रुपए और ज्वैलर्स का मुनाफा जोड़ने के बाद इसकी कीमत 58314 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी अगर आज आप 10 ग्राम सोना खरीदने जा रहे हैं तो आपकी जेब में 58 हजार से अधिक कैश होना चाहिए।

चांदी की कीमत में तेजी

चांदी की कीमत में तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी की कीमत 623 रुपए की तेजी के साथ 62699 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। वहीं जीएसटी के साथ चांदी की कीमत देखें तो ये 64579 रुपए प्रति किलोग्राम और अगर ज्वैलर्स को मुनाफा जोड़ जें तो चांदी की कीमत 71 हजार रुपए के पार हो जाएगी। सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से मात्र 13301 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ता बिक रहा है।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का दाम

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का दाम


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की कीमत के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51455 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 51249 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47133 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38591 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

Fact Check: मोदी सरकार ने NPS को खत्म कर पुरानी पेंशन स्कीम की बहाल, जानें क्या है खबर का सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+