Fact Check: मोदी सरकार ने NPS को खत्म कर पुरानी पेंशन स्कीम की बहाल, जानें क्या है खबर का सच
Fact Check:NPS को खत्म कर पुरानी पेंशन स्कीम की बहाल, जानें क्या है खबर का सच
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि मोदी सरकार ने 29 मई को हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला करते हुए नई पेंशन स्कीम को खत्म कर पुरानी पेंशन स्कीम को फिर से लागू कर दिया है। इस कैबिनेट बैठक का एक नोट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने नई पेंशन स्कीम को खत्म कर दी है। इस खबर पर विश्वास करने से पहले उसकी सच्चाई जाननी जरूरी है।

क्या है खबर की सच्चाई
सोशल मीडिया पर वायरल एक नोट के जरिए दावा किया जा रहा है कि सरकार ने नई पेंशन स्कीम (New Pension Scheme) को खत्म कर दिया है और पुरानी पेंशन स्कीम को फिर से लागू करने का फैसला किया है। इनमें केंद्रीय और राज्यों के सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। वायरल नोट के मुताबिक सभी राज्य सरकारों और विभागों के इस संबंध में 25 अगस्त, 2022 से पहले डिटेल डीओपीटी (DOPT) को बताने को कहा गया । वहीं ये भी दावा किया जा रहा है कि इसे मार्च, 2023 से लागू किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस नोट की सच्चाई पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में बताई है। फैक्ट चेक में इस दावे को गलत बताया गया है। यानी ये फेक खबर है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। फैक्ट चेक में कई दलीलें दी गई है, जिसके मुताबिक 29 मई का दिन रविवार था, यानी उस दिन किसी तरह की कैबिनेट बैठक नहीं हुई। वहीं नोट में कहा जा रहा है कि सारा मामला डीओपीटी को भेजा जाए, जबकि डीओपीटी सिर्फ सर्विंग एम्प्लॉयी का मामला देखता है , यानी पेशन से जुड़ा मामला डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर का है। यानी इस वायरल नोट में किए जा रहे दावे गलत हैं, फर्जी है।
A message doing the rounds on Social Media regarding a Cabinet meeting held on 29 May 2022 is wrong, misleading and baseless.#PIBFactCheck
▶️ This WhatsApp forward is FAKE
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 2, 2022
▶️ No such decision or proposal is under consideration by GoI. pic.twitter.com/jD9cEosRvK

Fact Check
दावा
false
नतीजा
fake












Click it and Unblock the Notifications