Gold Rate: 10000 सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक कर लें आज का भाव
Gold Rate: 10000 सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक कर लें आज का भाव
नई दिल्ली। सोने की खरीदारी का प्लान बनाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। सोने की कीमत में फिर स गिरवट दर्ज की जाने लगी है। सोना एक बार फिर से गिर गया है। सोना अपने उच्चतम मूल्य से करीब 10000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। सोने की कीमत में सितंबर महीने के शुरुआत के साथ ही गिरावट आने लगी है। सोना जहां सस्ता हुआ तो वहीं चांदी की कीमत में तेजी लौट आई है।

सोना हुआ सस्ता
सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोना फिर से सस्ता हो गया। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 46221 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था । अगर आज की बात करें तो गुरुवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46193 रुप प्रति 10 ग्रा पर पहुंच गया।

10000 रुपए सस्ता सोना
सोने की आज की कीमत की तुलना उससे उच्चतम मूल्य से करें तो सोने की कीमत में 10000 रुपए तक की गिरावट लौट चुकी है। सोना 7 अगस्त 2020 को 56265 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। अगर इस कीमत स सोने की आज की कीमत की तुलना करें तो सोना 10000 रुपए सस्ता हो चुका है। अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमत मामूली तौर पर उछलकर 1814 डॉलर प्रति औंस पर पहुंत गई है।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव
2 सितंबर को सोने की कीमत पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47224 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47035 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 43257 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो 18 कैरेट वाले सोने का भाव 35418 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 619 रुप बढ़कर 63691 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

क्यों सस्ता हुआ सोना
बाजार जानकारों की माने तो कमजोर वैश्विक संकेतों के साथ-साथ रुपए में मजबूती के चलते सोने की कीमत पर दवाब बढ़ा है। आज सोना दो हफ्ते क निचले स्तर पर पहुंच गया है। MCX के भाव भी आज सोने की कीमत में 0.03 फीसदी की गिरावट आई। एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 47052 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं चांदी की कीमत 63633 रुपए प्रति किलो हो गई।

सस्ता सोना खरीदने का कल आखिरी मौका
अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं कि 30 अगस्त से शुरू हुई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की नई सीरीज का फायदा उठा सकते हैं। आरबीआई ने इस सीरीज के लिए गोल्ड बॉन्ड का बेस प्राइस 4732 रुपए प्रति ग्राम निर्धारित किया है। अगर आप गोल्ड बॉन्ड की ऑनलाइन खरीदारी करते हैं और डिजटल पमेंट करते हैं तो आपको प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट मिलती है। यानी ऑनलाइन पेमेंट करने पर आपको 1 ग्राम सोना 4682 रुपए प्रति ग्राम में मिलेगा। 30 अगस्त से शुरू होने वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 3 सितंबर तक चलेगा।
Must Know: मोबाइल यूज़र्स के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से बदल गए ये 5 नियम















Click it and Unblock the Notifications