Gold Rate Today: धड़ाम हुआ सोना, 46500 रु से नीचे गिरे दाम, चांदी 70000 के पार

Gold Rate Today: धड़ाम हुआ सोना, चांदी 70000 के पार

नई दिल्ली। Gold Rate Today. सोने की कीमत में जारी गिरावट का दौर हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भी जारी रहा। गुरुवार को सोना एक बार फिर से गिर गया। 25 फरवरी को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई और सोना गिरकर 46500 रुपए से भी नीचे गिर गया। जहां सोना नीचे लुढ़का तो वहीं चांदी की कीमत में बड़ी तेजी आई और सिल्वर के रेट 70000 रुपए प्रति किलोग्राम के पार हो गए।

Recommended Video

    Gold Price Today सोना हुआ और सस्ता, चांदी 70000 के पार, जानें क्या है ताजा रेट | वनइंडिया हिंदी

     सोना फिर से हुआ सस्ता

    सोना फिर से हुआ सस्ता

    गुरुवार को सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई। सोने की कीमत 46500 रुपए से नीचे लुढ़क गए। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 201 रुपए नीचे गिर गई और सोना 46446 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंट गया। जहां सोना सस्ता हुआ तो वहीं चांदी की कीमत में बड़ी तेजी आई और दाम 70 हजार के पार हो गए। 25 फरवरी को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 70225 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

     24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

    24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट पर नजर डाले 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46446 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46260 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42545 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 34835 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

     चांदी की कीमत 70 हजार के पार

    चांदी की कीमत 70 हजार के पार

    सोने की कीमत में जहां धड़ाम हो गया। वहीं चांदी की कीमत में बड़ी तेजी आई। चांदी की कीमत 25 फरवरी को बड़े उछाल के साथ 70 हजार क पार हो गया। सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत में करीब 1 हजार रुपए की तेजी आई और कीमत 70225 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

     MCX पर सोने की कीमत

    MCX पर सोने की कीमत

    एमसीएक्स पर सोने की वायदा कीमत पर नजर डाले तो 5 अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की वायदा कीमत 115 रुपए लुढ़ककर 46407 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत 95 रुपए की गिरावट के साथ 46581 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी 982 रुपए की तेजी के साथ 70525 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

     रााजधानी दिल्ली में सोने का भाव

    रााजधानी दिल्ली में सोने का भाव

    राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत पर नजर डाले तो गुरुवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 49690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा सोने के गहने 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने से ही बनाए जाते हैं।

     10000 रुपए से अधिक गिर चुका है सोना

    10000 रुपए से अधिक गिर चुका है सोना

    अगर सोने के दामों अपने उच्चतम भाव से 10 हजार तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत इस दिन 56200 के पार हो गई थी। इस कीमत से अगर तुलना करें तो सोने की कीमत में दस हजार से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

     सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती

    सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती

    बजट में निर्मला सीतारमण ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क में कटौती कर दी। सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क (import tax) में भारी कटौती का ऐलान किया। सरकार ने सोने-चांदी के आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती की है। अब सोने पर 12.5 फीसदी क बजाए 7.5 फीसदी आयात शुल्क चुकाना पड़ेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+