Gold Rate Today: सोना धड़ाम! आज 7000 से ज्यादा गिरे दाम, खरीदने का मौका? चेक करें 22k और 18k के नए रेट
Gold Rate Today 06 March 2026: सोने की कीमतों में जारी गिरावट ने खरीदारों को बड़ी राहत दी है। 6 मार्च 2026 की सुबह सर्राफा बाजार से आई ताजा अपडेट के मुताबिक गोल्ड के दाम लगातार नीचे आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर ₹1,63,020 प्रति 10 ग्राम रह गई है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹1,62,870 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले दो दिनों में सोना करीब ₹7000 से ज्यादा सस्ता हुआ है। 5 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में निवेशकों की भारी मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे सोने का भाव ₹7,600 या करीब 4.4 प्रतिशत तक टूटकर ₹1,65,200 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹2000 घटकर ₹1.60 लाख के आसपास पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत करीब ₹1.62 लाख प्रति 10 ग्राम थी। यानी सिर्फ दो दिनों में सोना करीब ₹7000 तक सस्ता हो गया है।
Gold Rate Today In India: 06 मार्च 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
| शहर | 18 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 1,15,780 | 1,49,440 | 1,63,020 |
| मुंबई | 1,15,660 | 1,49,290 | 1,62,870 |
| अहमदाबाद | 1,15,700 | 1,49,340 | 1,62,920 |
| चेन्नई | 1,15,660 | 1,49,290 | 1,62,870 |
| कोलकाता | 1,15,660 | 1,49,290 | 1,62,870 |
| हैदराबाद | 1,15,660 | 1,49,290 | 1,62,870 |
| जयपुर | 1,15,780 | 1,49,440 | 1,63,020 |
| भोपाल | 1,15,700 | 1,49,340 | 1,62,920 |
| लखनऊ | 1,15,780 | 1,49,440 | 1,63,020 |
| चंडीगढ़ | 1,15,780 | 1,49,440 | 1,63,020 |
Gold Rate Today: होली के बाद सोने में बड़ी गिरावट! ₹4,923 सस्ता हुआ गोल्ड— 5 मार्च के ताजा रेट जानिए
हालांकि वैश्विक स्तर पर अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ी थी, लेकिन ऊंचे स्तर पर निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग ने इस तेजी को काफी हद तक कमजोर कर दिया।
🔶Silver Rate In India 06 March 2026: चांदी का क्या है हाल (Chandi ka aaj ka Bhav)
सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। एक किलो चांदी की कीमत करीब ₹7000 गिरकर ₹2.64 लाख के आसपास पहुंच गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹2.71 लाख प्रति किलो था। यानी दो दिनों में चांदी करीब ₹26,000 सस्ती हो चुकी है।
6 मार्च की सुबह चांदी का रेट करीब ₹2,84,900 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव करीब 84.11 डॉलर प्रति औंस चल रहा है।
🔶 मध्य पूर्व तनाव का भी असर
28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एयर स्ट्राइक की थी। इसके कुछ घंटों बाद ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमलों से जवाब दिया। इस टकराव के बीच सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ी थी। हालांकि रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे कीमतों में गिरावट आई।
🔶 देश में सोना-चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी की कीमत कई फैक्टर से तय होती है। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहा भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी, स्थानीय टैक्स और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल होता है। लंदन बुलियन मार्केट के रेट को आधार माना जाता है, जबकि भारत में इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) रोजाना औसत कीमत जारी करता है। अलग-अलग शहरों में ट्रांसपोर्ट, टैक्स और डिमांड के आधार पर कीमत में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'ईरान-US वार्ता फेल', घटे या बढ़े, मुंबई में क्या है सोने-चांदी का भाव? -
Mumbai Gold Price Silver Rate Today: सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में क्या है ताजा भाव? -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?












Click it and Unblock the Notifications