Gold Price Today: सोना भी आया जमीन पर, 2 दिन में ₹7,000 से ज्यादा सस्ता, 3 फरवरी का ताजा भाव चौंकाने वाला
Gold Rate Today 3 February 2026: लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद अब सोने की चमक फीकी पड़ती दिख रही है। डॉलर की मजबूती और तेज रैली के बाद मुनाफावसूली ने कीमती धातुओं पर दबाव बना दिया है। सोना और चांदी दोनों ही लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सोने के आज (03 फरवरी) की कीमतों की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना आज ₹10 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। हालांकि आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते दो कारोबारी दिनों में 24 कैरेट गोल्ड ₹7,420 और 22 कैरेट गोल्ड ₹6,810 तक टूट चुका है। यानी जिन निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर खरीदारी की थी, उन्हें फिलहाल झटका लगा है।

Gold Rate Today In India: 3 फरवरी 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,53,310| 22 कैरेट - ₹1,40,540| 18 कैरेट - ₹1,15,020
🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,53,160| 22 कैरेट - ₹1,40,390| 18 कैरेट - ₹1,14,870
🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,53,160| 22 कैरेट - ₹1,40,390| 18 कैरेट - ₹1,14,870
🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,52,170| 22 कैरेट - ₹1,39,490| 18 कैरेट - ₹1,19,990 (gold rate today chennai)
🔹बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,53,160| 22 कैरेट - ₹1,40,390| 18 कैरेट - ₹1,14,870
🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,53,160| 22 कैरेट - ₹1,40,390| 18 कैरेट - ₹1,14,870
🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,53,310| 22 कैरेट - ₹1,40,540| 18 कैरेट - ₹1,15,020
🔹पटना: 24 कैरेट - ₹1,53,210| 22 कैरेट - ₹1,40,440| 18 कैरेट - ₹1,14,920
🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,53,310| 22 कैरेट - ₹1,40,540| 18 कैरेट - ₹1,15,020
🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,53,210| 22 कैरेट - ₹1,40,440| 18 कैरेट - ₹1,14,920
Silver Rate In India 3 February 2026:चांदी का हाल भी खराब (Chandi ka aaj ka Bhav)
चांदी भी इस गिरावट से अछूती नहीं रही। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में एक किलो चांदी ₹50,100 सस्ती हो चुकी है। आज के कारोबार में चांदी ₹100 और गिरकर ₹2,99,900 प्रति किलो पर पहुंच गई। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े बाजारों में भी यही भाव देखने को मिल रहा है।
गिरावट की बड़ी वजह क्या है?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी डॉलर में मजबूती, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली और हालिया तेज उछाल के बाद मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी की कीमतों में दबाव बना है। निवेशक अब ऊंचे भाव पर मुनाफा निकाल रहे हैं, जिससे कीमतों में नरमी आई है।
भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, मांग और आपूर्ति, और MCX व IBJA जैसे प्लेटफॉर्म के स्पॉट प्राइस के आधार पर तय होते हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर मेकिंग चार्ज और जीएसटी जुड़ने से शहरों के रेट में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications