Gold Rate Today: फरवरी के आखिरी दिन फिर गिरा सोने का भाव, जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट्स

Gold Rate Today, 28 Feb 2025: फरवरी का आखिरी सप्ताह ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। दरअसल, सोने-चांदी के दामों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने का भाव आज यानी 28 फरवरी को करीब 500 रुपए तक गिरा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 400 रुपए तक कम हुआ है। हालांकि, चांदी के भाव में थोड़ी तेजी देखी गई है।

भारतीय सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का दाम 98 हजार रुपए के स्तर पर है। जबकि, 27 फरवरी को चांदी का भाव 95725 रुपए प्रतिकिलो था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय वायदा बाजारों में सोने की कीमतों (Gold Price) में भारी गिरावट देखने को मिल रही। इसी के साथ, बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,300 रुपए के आसपास है।

Gold Rate Today

वहीं, 22 कैरेट सोने की बात करें तो देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट गोल्ड 80,100 रुपए के आसपास है। हालांकि, दिल्ली में 24 कैरेट के मामूली तेजी रही। यहां सोने का दाम 87,520 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। जबकि, 22 कैरेट सोना 80,240 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं, मुंबई में 22 कैरेट का 80,090 रुपए और 24 कैरेट का 87,370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का दाम

Delhi Gold Price Today: दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 87 हजार 520 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 80,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Mumbai Gold Rate Today: मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 87,370 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 80,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Kolkata Gold Rate Today: कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,370 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 80,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Sone ka bhav Chennai Today: चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,370 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 80,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

चांदी का आज का भाव

अगर, चांदी की कीमतों की बात करें तो चांदी की कीमत 97,900 रुपए प्रति किलोग्राम है। अगर इसमें GST को और जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 99,910 रपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाएगी। वहीं, चांदी के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट बिना जीएसटी जोड़े 90,000 रुपए प्रति किलो है।

खुद कैसे चेक करें गोल्ड प्राइस?
आप खुद भी सोने की ताजा कीमतों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल करने की जरुरत है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे कर आप 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड के रेट का पता लगा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते हीं आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड रेट की जानकारी दी रहेगी।

ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आई मामूली गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा भाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+