Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आई मामूली गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा भाव
Gold Rate Today 27 February 2025: सोने और चांदी की कीमतों पर प्रतिदिन उतार-चढ़ाव जारी है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी गुरुवार 27 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। सोना अब 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी 98 हजार प्रति किलोग्राम से नीचे आ गई है।
भारतीय सर्राफा बाजार के मुताबिक, आज 24 कैरेटे सोने के भाव में 400 रुपए तक की मामूली गिरावट आईं है। 22 कैरेट सोने का भाव 380 रुपये तक कम हुआ है। इसी के साथ देश में 24 कैरेट गोल्ड अब 86647 रुपए पर पहुंच गया है और 22 कैरेट सोने का भाव 80,400 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, चांदी का रेट 95769 रुपये पर आ गया।

हालांकि, राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दामों में मामूली बढ़त रही। यहां सोने का दाम 86 हजार नहीं, बल्कि 87 हजार 960 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यहां 80, 640 रुपए प्रति ग्राम बना हुआ है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट का दाम 87,810 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का दाम
Delhi Gold Price Today: दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 87 हजार 960 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 80,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
Mumbai Gold Rate Today: मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 87,810 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 80,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
Kolkata Gold Rate Today: कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,810 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 80,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Sone ka bhav Chennai Today: चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,810 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 80,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
कैसे चेक करें गोल्ड प्राइस?
आप खुद भी सोने की ताजा कीमतों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल करने की जरुरत है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे कर आप 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड के रेट का पता लगा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते हीं आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड रेट की जानकारी दी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications