Gold Rate Today: लगातार सस्ता हो रहा सोना!24 फरवरी को10gm की इतनी रह गई है कीमत, आपके शहर का ताजा रेट

Gold Rate Today 24 February 2026: शादी-ब्याह के सीजन में गहनों की खरीदारी की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए 24 फरवरी 2026 की सुबह राहत लेकर आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड करीब ₹1,204 यानी 0.75 प्रतिशत टूटकर ₹1,60,394 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर ₹1,416 यानी 0.53 प्रतिशत फिसलकर ₹2,63,917 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।

दिल्ली में गोल्ड ₹1,60,670 प्रति 10 ग्राम और एक किलो चांदी ₹2,65,070 में बिक रहे हैं। मुंबई में सोने का भाव ₹1,61,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत ₹2,66,040 प्रति किलो दर्ज की गई है। हालांकि फ्यूचर्स मार्केट में गिरावट दिखी है, लेकिन स्पॉट मार्केट में अलग-अलग शहरों में भाव थोड़े अलग-अलग हैं। दक्षिण भारत के शहरों में कीमतें आम तौर पर ऊंची बनी हुई हैं, जबकि उत्तर और पश्चिम भारत में हल्की नरमी नजर आ रही है।

Gold Rate Today

Gold Rate Today In India: 24 फरवरी 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव

🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,60,670 | 22 कैरेट - ₹1,47,300 | 18 कैरेट - ₹1,20,500

🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,61,000 | 22 कैरेट - ₹1,47,650 | 18 कैरेट - ₹1,20,900

🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,61,790 | 22 कैरेट - ₹1,48,200 | 18 कैरेट - ₹1,21,400

🔹बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,61,450 | 22 कैरेट - ₹1,47,900 | 18 कैरेट - ₹1,21,050

🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,61,320 | 22 कैरेट - ₹1,47,750 | 18 कैरेट - ₹1,20,980

🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,60,880 | 22 कैरेट - ₹1,47,420 | 18 कैरेट - ₹1,20,700

🔹पुणे: 24 कैरेट - ₹1,60,950 | 22 कैरेट - ₹1,47,500 | 18 कैरेट - ₹1,20,820

🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,60,720 | 22 कैरेट - ₹1,47,350 | 18 कैरेट - ₹1,20,600

🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,60,840 | 22 कैरेट - ₹1,47,480 | 18 कैरेट - ₹1,20,750

🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,60,760 | 22 कैरेट - ₹1,47,390 | 18 कैरेट - ₹1,20,680

🔶Silver Rate In India 24 February 2026: चांदी का क्या है हाल (Chandi ka aaj ka Bhav)

बुलियन मार्केट में आज चांदी की कीमतों में बड़ी नरमी देखने को मिली है। स्पॉट बाजार में चांदी का दाम करीब 15,000 रुपये तक टूट गया, जिससे खरीदारों को राहत मिली है। 24 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी चांदी दबाव में रही। घरेलू वायदा बाजार में इसकी कीमत 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹2,64,972 प्रति किलो पर खुली। वैश्विक संकेत भी कमजोर रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर चांदी लगभग 86.27 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करती दिखी, जो करीब 0.34 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। लगातार नरमी से साफ है कि फिलहाल चांदी पर मुनाफावसूली और वैश्विक दबाव हावी है।

🔶इस साल कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?

2026 में अब तक सोना करीब ₹24,000 और चांदी लगभग ₹33,000 महंगी हो चुकी है। 29 जनवरी को सोने ने करीब ₹1.76 लाख और चांदी ने ₹3.86 लाख प्रति किलो का ऑल टाइम हाई छुआ था। इससे पहले 2025 में सोना ₹57,000 यानी करीब 75 प्रतिशत उछला था। 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना ₹76,000 प्रति 10 ग्राम था, जो 31 दिसंबर 2025 तक बढ़कर ₹1.33 लाख हो गया। इसी अवधि में चांदी ₹86,000 से बढ़कर ₹2.30 लाख प्रति किलो पहुंची।

🔶 कैसे तय होते हैं सोना और चांदी के दाम?

देश में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल के भाव, आयात शुल्क, जीएसटी, घरेलू मांग और रुपये की स्थिति पर निर्भर करती हैं। Reserve Bank of India की नीतियां और वैश्विक स्तर पर सेंट्रल बैंकों की खरीदारी भी कीमतों को प्रभावित करती है। वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने हाल ही में कहा कि दुनिया भर के केंद्रीय बैंक बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी बनी हुई है। पहले भारत और चीन की मांग प्रमुख फैक्टर थी, लेकिन अब ग्लोबल रिजर्व स्ट्रैटेजी ने खेल बदल दिया है।

(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+