Gold Rate Today: साल 2026 के दूसरे दिन ही सोना हुआ मंहगा, आपके शहर में किस भाव में बिक रहा है 22k गोल्ड
Gold Rate Today 2 January 2026: नए साल के दूसरे दिन सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। घरेलू बाजार में मांग बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते 2 जनवरी 2026 की सुबह देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में गोल्ड महंगा हो गया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,35,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में यही कीमत 1,35,070 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का हाजिर भाव 4,310.89 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि शॉर्ट टर्म में गोल्ड की कीमतें एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ बनी रह सकती हैं।

Gold Rate In India: 2 जनवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट | ₹1,35,220 | 22 कैरेट | ₹1,23,960 | 18 कैरेट | ₹1,01,415
🔹 मुंबई: 24 कैरेट | ₹1,35,070 | 22 कैरेट | ₹1,23,810 | 18 कैरेट | ₹1,01,303
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट | ₹1,35,120 | 22 कैरेट | ₹1,23,860 | 18 कैरेट | ₹1,01,340
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट | ₹1,35,070 | 22 कैरेट | ₹1,23,810 | 18 कैरेट | ₹1,01,303
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट | ₹1,35,070 | 22 कैरेट | ₹1,23,810 | 18 कैरेट | ₹1,01,303
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट | ₹1,35,070 | 22 कैरेट | ₹1,23,810 | 18 कैरेट | ₹1,01,303
🔹 जयपुर: 24 कैरेट | ₹1,35,220 | 22 कैरेट | ₹1,23,960 | 18 कैरेट | ₹1,01,415
🔹 भोपाल: 24 कैरेट | ₹1,35,120 | 22 कैरेट | ₹1,23,860 | 18 कैरेट | ₹1,01,340
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट | ₹1,35,220 | 22 कैरेट | ₹1,23,960 | 18 कैरेट | ₹1,01,415
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट | ₹1,35,220 | 22 कैरेट | ₹1,23,960 | 18 कैरेट | ₹1,01,415
🟡 Silver Price In India Today (2 January 2026): जहां सोने में तेजी लौटी है, वहीं चांदी के दाम में कमजोरी बनी हुई है। 2 जनवरी की सुबह चांदी का भाव गिरकर 2,37,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। हालांकि, सालाना आधार पर चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है और करीब 164 प्रतिशत तक मजबूत हुई है। औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश के तौर पर बढ़ती खरीदारी और वैश्विक आपूर्ति में कमी इसके प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।
🟡सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं
देश में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, घरेलू मांग और ज्वेलरी मार्केट की गतिविधियों के आधार पर तय होती हैं। इसके अलावा वैश्विक तनाव, ब्याज दरों में बदलाव और सेंट्रल बैंकों की नीतियां भी कीमती धातुओं के दामों को प्रभावित करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications