Gold Rate Today:सोना भी हुआ ₹4000 सस्ता, शादी से पहले इस दाम पर गोल्ड खरीदने का आखिरी मौका? आज के रेट क्या है
Gold Rate Today 2 February 2026: सोने के भाव में गिरावट का सिलसिला अब और गहराता जा रहा है। बजट के बाद जिस तरह सोना और चांदी दोनों में बिकवाली देखने को मिली, उसने बाजार की तस्वीर ही बदल दी है। रविवार के बाद सोमवार यानी 2 फरवरी 2026 की सुबह भी सोने की कीमतों में नरमी जारी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर वायदा कारोबार खुलते ही 24 कैरेट गोल्ड करीब ₹4000 तक टूट गया, जबकि चांदी पहले ही भारी दबाव में चल रही है।
दिल्ली से मुंबई तक फिसला सोना (Delhi Gold Price)
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर ₹1,60,720 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,47,340 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मुंबई में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे, जहां 24 कैरेट गोल्ड ₹1,60,570 और 22 कैरेट ₹1,47,190 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव साफ नजर आ रहा है। कमजोर वैश्विक संकेत, डॉलर में मजबूती और निवेशकों द्वारा भारी मुनाफावसूली के चलते सोना नीचे फिसला है। यही वजह है कि हालिया तेजी के बाद अब गोल्ड प्राइस में ठंडक देखने को मिल रही है।
Gold Rate Today In India: 02 फरवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,60,720| 22 कैरेट - ₹1,47,340| 18 कैरेट - ₹1,20,330
🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,60,570| 22 कैरेट - ₹1,47,190| 18 कैरेट - ₹1,20,220
🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,60,620| 22 कैरेट - ₹1,47,240| 18 कैरेट - ₹1,20,260
🔹चेन्नई (gold rate today chennai): 24 कैरेट - ₹1,60,570| 22 कैरेट - ₹1,47,190| 18 कैरेट - ₹1,20,220
🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,60,570| 22 कैरेट - ₹1,47,190| 18 कैरेट - ₹1,20,220
🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,60,570| 22 कैरेट - ₹1,47,190| 18 कैरेट - ₹1,20,220
🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,60,720| 22 कैरेट - ₹1,47,340| 18 कैरेट - ₹1,20,330
🔹भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,60,620| 22 कैरेट - ₹1,47,240| 18 कैरेट - ₹1,20,260
🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,60,720| 22 कैरेट - ₹1,47,340| 18 कैरेट - ₹1,20,330
🔹चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,60,720| 22 कैरेट - ₹1,47,340| 18 कैरेट - ₹1,20,330
Silver Rate In India 2 February 2026:चांदी का हाल भी खराब (Chandi ka aaj ka Bhav)
चांदी की कीमतों में भी गिरावट का सिलसिला थमा नहीं है। 2 फरवरी की सुबह चांदी का भाव ₹3,49,900 प्रति किलो पर आ गया है। कुछ दिन पहले जहां चांदी 4 लाख रुपये के पार थी, वहीं अब इसमें जबरदस्त करेक्शन देखने को मिल चुका है। विदेशी बाजारों में भी चांदी दबाव में है।
भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, आयात शुल्क, टैक्स, मांग और आपूर्ति के संतुलन पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा MCX जैसे कमोडिटी एक्सचेंज पर चल रहे वायदा सौदे भी घरेलू रेट को सीधे प्रभावित करते हैं। शादी का सीजन और निवेश का ट्रेंड भी कीमतों में उतार-चढ़ाव की बड़ी वजह बनता है।












Click it and Unblock the Notifications