Gold Rate: जबरदस्त सस्ता हुआ सोना, एक ही झटके में 764 रुपए गिरे दाम, चांदी की चमक पड़ी फीकी

Gold Rate: जबरदस्त सस्ता हुआ सोना, एक ही झटके में 764 रुपए गिरे दाम, चांदी की चमक पड़ी फीकी

नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलेगा। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने का भाव आज एकाएक 764 रुपए गिर गया। सोने की कीमत में बंपर गिरावट तो हुई ही, साथ ही साथ ही चांदी की कीमत में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को चांदी के दाम 1592 रुपए गिर गई है।

 Gold Rate: Sudden Big fall in gold Rate, Silver Down by Rs 1592 on 16 August

सोना हुआ बपंर सस्ता

मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में आज 24 घंटे के भीतर सोने की कीमत 764 रुपए गिर गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत आज 10 ग्राम सोने की कीमत गिरकर 52347 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंत गई है। वहीं आने वाले दिनों में सोने की कीमत में और गिरावट होने की संभावना है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमत आज 1592 रुपए नीचे गिरकर 58277 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार का हाल
आपको बता दें कि सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के कारण सर्राफा बाजार बंद थे। इससे पहले शुक्रवाक को सोने की कीमत की तुलना में मंगलवार को सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं वैश्विक बाजार का हाल देखें तो स्पॉट गोल्ड का प्राइस गिरकर 1775 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। जबकि चांदी 20.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+