Gold Price:औंधेमुंह गिरा सोना, 10000 रु लुढ़क कर 4 महीने के निचले स्तर पर Gold, जानें आज का ताजा भाव

Gold Price:औंधेमुंह गिरा सोना, 10000 रु लुढ़क कर 4 महीने के निचले स्तर पर Gold, जानें आज का ताजा भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत( Gold Price Today 9th, Aug 2021) के पहले दिन ही बड़ी गिरावट आई। सोना पहले दिन ही सोने की कीमत( Gold Rate) में बड़ी गिरावट आई। वहीं अगस्त के पहले 9 दिनों में ही सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई और सोना गिरकर 4 महीने से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत( Silver Rate) में भी मंदी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा आज जारी सोने-चांदी की कीमत( Gold-Silver Rate) की बात करें तो शुक्रवार के मुकाबले सोमवार, 9 अगस्त को 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1091 रुपए गिर गया।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

सोने की कीमत( Gold Rate) में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना फिर से सस्ता हो गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्लैवर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट के मुताबिक 9 अगस्त को सोना 1091 रुपए गिर गया। वहीं चांदी की कीमत 2702 रुपए लुढ़क गई है। सोमवार को एमसीएक्स( MCX) पर सोना वायदा 1.3% तक गिर गया। सोने की कीमत में 600 रुपए तक की बड़ी गिरावट आई और ये गिरकर 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। चांदी की कीमत 46029 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी सकी कीमत में 1.6% गिरकर 63983 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

 10000 रुपए सस्ता सोना

10000 रुपए सस्ता सोना

सोने की आज की कीमत की तुलना अगर उसके ऑल टाइम हाई रेट से करें तो सोना अपने उच्चतम मूल्य से 9698 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। अगर चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी भी 9300 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो चुका है।

 24 कैरेट से 18 कैरेट तक सोने की कीमत

24 कैरेट से 18 कैरेट तक सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 9 अगस्त 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46556 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसक अलावा 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42645 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34917 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

 4 महीने के निचले स्तर पर सोना

4 महीने के निचले स्तर पर सोना

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना सोमवार को 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में आई गिरावट का असर घरेलू सर्राफा बाजार में देखने को मिला। हालांकि बाजार जानकारों का कहना है कि ये गिरावट अस्थाई है। आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी लौटेगी।

Gold Rate in International Merket: वैश्विक बाजार में आज का भाव

Gold Rate in International Merket: वैश्विक बाजार में आज का भाव

अगर वैश्विक बाजार में सोने की कीमत की बात करें तो आज सोने की कीमत में 1.29 फीसदी की गिरावट आई है। सोना गिरकर 1740.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 1.84% गिरकर 23.878 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

sovereign gold bond scheme: खरीदें सस्ता सोना

sovereign gold bond scheme: खरीदें सस्ता सोना

आज से आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। मोदी सरकार ने एक बार फिर से सॉवरेन गोल्ड बांड योजना 2021-22( sovereign gold bond scheme 2020-21 ) मोदी सरकार ने 9 अगस्त से 13 अगस्त के बीच सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम की पांचवीं किश्त की शुरुआत की है। इस बार गोल्ड बांड स्की की निर्गम मूल्य 4807 रुपए प्रति ग्राम तय किया गया है। वहीं अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो आपको 50 रुपए प्रति ग्राम का अतिरिक्त छूट मिलेगा।

 90000 के आंकड़े को पार कर जाएगा सोना

90000 के आंकड़े को पार कर जाएगा सोना

बाजार जानकारों और फंड मैनेजर के मुताबिक आने वालों दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी लौटेगी। सोना सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा। कोरोना वायरस और वैक्सीनेशन की रफ्तार के कारण सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। डिएगो पैरिला की माने तो सोना अगले 3 से 5 साल में दोगुने पर पहुंच जाएगा। यानी सोने की अंतरराष्‍ट्रीय कीमत 3000-5000 डॉलर प्रति औंस पर होगी तो वहीं यहां सोना 90 हजार के आंकड़े के करीब पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+