Gold Rate Review: वेडिंग सीजन के बावजूद सोने में रही नरमी, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
Gold Rate Review: वेडिंग सीजन के बावजूद सोना में रही नरमी, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate Review. सोने की कीमत में इस हफ्ते नरमी देखने को मिली है। दिसंबर के पहले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते सोने की कीमत में गिरावट आई है। सोमवार से लेकर शुक्रवार तक सोने की कीमत में 270 रुपए की गिरावॉ आई तो वहीं चांदी की कीमत 832 रुपए नीचे लुढ़क गई। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 102 रुपए की गिरावट के साथ 48594 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48696 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
Recommended Video

सोने की कीमत पर एक नजर
दिसंबर के पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में सोने की कीमत में बड़ी गिरावॉ देखने को मिली। शादियों के सीजन के बावजूद सोने की चमक फीकी रही। सोने की कीमत में मंदी देखने को मिली। सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 7 दिसंबर से लेकर 11 दिसंबर के बीच सोने के हाजिर भाव में 270 रुपए की गिरावॉ आई । वहीं एक हफ्ते के भीतर चांदी का भाव 832 रुपए नीचे लुढ़क गया।

इस हफ्ते कैसा रहा सोने-चांदी का हाल
सोने की कीमत में इस हफ्ते बड़ी गिरावट आई। 7 दिसंबर को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49199 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं 8 दिसंबर को सोने की कीमत 49782 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। 9 दिसंबर को सोने की कीमत 49689 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 10 दिसंबर को सोना 49191 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 11 दिसंबर को सोना फिर से लुढ़ककर 49046 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

क्यों आ रही है सोने की कीमत में गिरावट
बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में लगातार गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह कोरोना वैक्सीन है। कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों के कारण शेयर बाजार में तेजी आ रही है। शेयर बाजार में आ रही तेजी के चलते निवेशकों से सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार में लगाना शुरू कर दिया। सोने में बिकवाली बढ़ी। निवेशकों ने सोने से होल्डिंग कम करनी शुरू कर दी, जिसके चलते सोने की कीमत में गिरावट आ रही है। दिसंबर के पहले हफ्ते में सोने की कीमत में 487 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई, जबकि चांदी की कीमत में 2995 रुपए की तेजी आई, लेकिन अगले ही हफ्ते सोना-चांदी दोनों गिरने लगे।












Click it and Unblock the Notifications