Gold Rate on 26 January 2021: फीकी पड़ी सोने की चमक, गणतंत्र दिवस पर जानें अपने शहर में सोने-चांदी का क्या है

Gold Rate:फीकी पड़ी सोने की चमक,जानें अपने शहर में सोने-चांदी का रेट

नई दिल्ली। Gold-Silver price today 26 January 2021 सोने-चांदी के लिए जनवरी 2021 का मौका उठा-पटक से भरा रहा है। सोने की कीमत में पिछले एक हफ्ते में गिरावट की स्थिति बनी रही है। वहीं चांदी की चमक कभी तेज तो कभी धीमी होती रही है। सोने के भावों( Gold Rate) की बात करें तो 26 जनवरी को सोने के रेट में स्थिरता देखने को मिली है। सोने के आज क भाव (aaj ke sone ke bhav) में आज कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। कल सोने में मामूली नरमी देखी गई थी। आज सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ और कीमत स्थिर रही है।

 सोने की कीमत

सोने की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 141 रुपए की गिरावट के साथ 52460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 26 जनवरी को सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया। राजधानी दिल्ली में सोना जहां 52460 रुपए प्रति 10 गाम पर बिक रहा है तो वहीं चांदी की कीमत ममूली तेजी के साथ 66019 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अगर देशभर के सर्राफा बाजारों की बात करें तो सोने की कीमत आज 49330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर टिका है। सोने की कीमत पिछले दो हफ्तों से 50000 रुपए से नीचे बना हुआ है। जबकि जनवरी के शुरुआत में सोने की कीमत 51660 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।

 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने की कीमत

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने की कीमत

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट के मुताबिक 26 जनवरी को सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर टिका है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 48330
रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36890 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

 देश के बड़े शहरों में आज सोने का भाव

देश के बड़े शहरों में आज सोने का भाव

बिजनेस वेबसाइट Goodreturns वेबसाइट के अनुसार, मुंबई समेत महाराष्ट्र के बड़े शहरों में आज सोना 49330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में 24 कैरट सोना 52460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक गया है। वहीं हैदराबाद, बेंगलुरु में सोने की कीमत 50120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जबकि अहमदाबाद में सोना 50440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हैं, जबकि चंडीगढ़ में सोना 52190 रुपए बिक रहा है।

पिछले हफ्ते कैसा रहा सोने का हाल

पिछले हफ्ते कैसा रहा सोने का हाल

बीते हफ्ते सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोन की कीमत सोमवार 18 जनवरी 2021 को 48969 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 19 जनवरी को सोना गिरकर 49141 रुपए प्रति 10 गाम पर पहुंच गया। 21 जनवरी को सोने की कीमत 49262 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 21 जनवरी को सोना 49659 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 49140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ।

 2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

Gold Price in 2021. साल 2021 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आने की उम्मीद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक 2021 में सोने की कीमत बढ़ेगी। इस साल सोने की कीमत 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है।ऐसे में अगर आप सोने में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। आपको अगले साल बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के मुताबिक साल 2021 में सोने की कीमत में शानदार तेजी आएगी। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते बाजार जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि इस साल सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+