Gold Rate on Karwa Chauth 2020: सस्ता हुआ सोना, रिकॉर्ड स्तर से 6000 रुपए नीचे लुढ़का

Gold Rate on Karwa Chauth 2020: सस्ता हुआ सोना, रिकॉर्ड स्तर से 6000 रुपए नीचे लुढ़का

नई दिल्ली। करवा चौथ 2020( Karwa Chauth 2020) पर सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। बुधवार को सोना फिर से सस्ता हो गया। सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई है। बुधवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज( MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.72 फीसदी की गिरावट आई। सोना 372 रुपए गिरकर 51226 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता


बुधवार को करवा चौथ के मौके पर सोने की कीमत में गिरावट आई। सोने के दाम गिर गए। वायदा बाजार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 370 रुपए नीचे गिर गए। वहीं फरवरी 2021 सोना के वायदा 0.53 फीसदी की गिरावट आई। सोना 273 रुपए की गिरावट के साथ 51435 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। वायदा बाजार के साथ-साथ वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली।

अपने उच्चतम स्तर से 6000 रुपए नीचे लुढ़का सोना

अपने उच्चतम स्तर से 6000 रुपए नीचे लुढ़का सोना

बुधवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 0.5 फीसदी की गिरावट आई। अगर सोने की पिछली कीमत से तुलना करें तो 7 अगस्त को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 7 अगस्त को 56200 रुपए पआ्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। आज सोना अपने उच्चतम स्तर से 6000 नीचे लुढ़कर 51226 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के इंतजार में वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई। घरेलू वायदा बाजार में बुधवार सुबह चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। मार्च, 2021 वायदा बाजार में चांदी की कीमत में 2.04 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सोने की कीमत में 63096 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

वैश्विक बाजार में सोने का हाल

वैश्विक बाजार में सोने का हाल


वैश्विक बाजार में बुधवार को सोने की वायदा और हाजिर भाव में गिरावट दर्ज की गई। दोनों की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 0.72 फीसदी गिरकर 1,896.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा , वहीं हाजिर भाव 0.57 फीसदी पर गिरकर 1,898.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा. वहीं चांदी की कीमत में 0.64 फीसदी की गिरावट आई और चांदी 23.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+