Gold Rate on Dhanteras 2021: खुशखबरी, धनतेरस पर सोना धड़ाम, 8300 रु तक सस्ता, जानें अपने शहर का रेट
Gold Rate on Dhanteras 2021: खुशखबरी, धनतेरस पर सोना धड़ाम, 8300 रुपए तक हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें आज का भाव
नई दिल्ली, Gold Rate on Dhanteras 2021. धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी की खरीदारी करने का खास महत्व हैं। लोग इस मौके पर बढ़चढ़ कर सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोने की खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है, इसलिए लोग धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। आप भी सोने-चांदी( Gold-Silver) की खरीदारी करने जा रहे हैं तो खरीदारी स पहले आज का सोने का रट जरूर जान लें।
Recommended Video

सोना हुआ धड़ाम
धनतेरस से पहले सोने -चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है। धनतेरस पर सोने की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत में गिरावट आई है। सोना सस्ता हो गया है। पिछले साल धनतेरस के दिन सोने की कीमत की से तुलना करें तो इस साल सोना 4000 रुपए तक सस्ता बिक रहा है। साल 2020 में धनतेरस के दिन सोने की कीमत पर सोने की कीमत 51000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं इस साल सोन की कीमत 47835 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी आपके पास मौका है सस्ता सोना खरीदने का।

सोने की आज की कीमत
सोने की कीमत आज फिर से गिर गई। मांग के बावजूद सोने की कीमत में गिरावट आई। धनतेरस पर खरीदारी करने जा रहे हैं तो आज का सोने का भाव जरूर जान लें। एमसीक्स पर आज दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत आज 0.14 फीसदी गिरकर 47835 रुप प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही है। वहीं फरवरी डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.04 फीसदी गिरकर 47948 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतें 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। आज 1 किलो चांदी की कीमत 64641 रुपए है।

8365 रुपए सस्ता हुआ सोना
सोनो की कीमत आज अपने उच्चतम स्तर से 8365 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। सोने की कीमत आज 47835 रुप प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56264 रुपए के अपन उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। यानी सोना अब भी करीब 8365 रुपए सस्ता बिक रहा है।

धनतेरस पर धमाकेदार बिक्री की उम्मीद
बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में कमी का असर सोने की खरीदारी पर पड़ सकता है। सोने की कीमत में इस बार गिरावट आई है, ऐसे में सोने की कीमत लोगों को आकर्षित कर सकती है और सोना एक बार फिर से सस्ता हो सकता है। सर्राफ़ा व्यापारियों को धनतेरस के मौके पर लगभग 15 टन सोने के आभूषणों की बिक्री की उम्मीद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज लगभग 7000 करोड़ का व्यापार हो सकता है।

कैसे पता करें अपने शहर में सोने का रेट
अगर आप धनतेरस पर सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं और अपने शहर का सोने-चांदी का रेट जानना चाहते हैं तो आसानी से मिस्ड कॉल के जरिए पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है। आपके फोन नंबर पर आपके शहर में आज क सोने-चांदी का रेट मैसेज के जरिए भेज दिया जाएगा।
Gold Rate: धनतेरस से पहले धड़ाम हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, खरीदारी का अच्छा मौका












Click it and Unblock the Notifications