Gold Rate: धनतेरस से पहले धड़ाम हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, खरीदारी का अच्छा मौका

नई दिल्ली। धनतेरस से पहले सोने -चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है। धनतेरस पर सोने की खरीदारी करना हमेशा से शुभ माना जाता है। लोग खासकर इस दिन सोना-चांदी खरीदते हैं। वहीं धनतेरस से ठीक एक दिन पहले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना सस्ता हो गया है। सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमत भी धड़ाम हो गई।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

भारतीय सर्राफा बाजार में कारोबारी सप्‍ताह और महीने के पहले ही दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोना 1 नवंबर 2021 को सस्ता हो गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। सोमवार को सोने की कीमत 46683 रुपए0 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं चांदी की कीमत 63244 रुपए प्रति किसोग्राम पर बंद। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 46673 रुप प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई है। जबकि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज सोना जस का तस बना रहा।

दिवाली तक चमकेगा सोना

दिवाली तक चमकेगा सोना

बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में दिवाली में चमक लौटेगी। जानकारों के मुताबिक अगर सोने में खरीदारी को लेकर ऐसी ही मजबूत बनी रही तो दिवाली तक सोने की कीमत 50000 रुपए के आंकड़े को छू सकती है। कोरोना महामारी के बाद सोने का आयात बढ़ा है , हाजिर बाजार में सोने की कीमत बढ़ रही है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में तेजी का असर पड़ रहा है। वहीं कच्चे तेल और अमेरिकी ट्रेडरी बॉन्ड की कीमतों में आ रही तेजी के कारण सोने की कीमत को बल मिल रहा है।

1 रुपए में सोना खरीदने का मौका

1 रुपए में सोना खरीदने का मौका

सोने की कीमत धीर-धीरे बढ़ने लगी है। सोने पर त्योहारी सीजन की मांग का असर दिखने लगा है। अगर आप सोने की कीमत की वजह से धनतेरस पर गोल्ड की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आपके पास मौका है महज 1 रुपए में सोना खरीदने का। आपके लिए डिजिटल गोल्ड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कई कंपनी डिजिटल गोल्ड पर शानदार ऑफर दे रही है। गूगल पे, पेटीएम, फोन पे जैसे मोबाइल वॉलेट प्लेटफॉर्म आपको 1 रुपए में सोना खरीदने का मौका दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+