Gold-Silver Rate: और सस्ता हुआ सोना, 4 दिन में तीसरी बार गिरे दाम, जानिए चांदी का हाल

Gold-Silver Rate: और सस्ता हुआ सोना, 4 दिन में तीसरी बार गिरे दाम, जानिए चांदी का हाल

नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। एक बार फिर से सोना सस्ता हो गया है। पिछले 4 दिनों में ये तीसरा मौका है जब सोने की कीमत में गिरावट आई है। सोमवार 2 नवंबर 2020 को सोने की कीमत फिर से गिर गई। सर्राफा बाजार तेजी के साथ खुला, लेकिन खुलते ही सोने की कीमत में गिरावट आने लगी। वहीं चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी आई। करवा चौथ पर पत्नियों के लिए अगर आप भी सोने की ज्वैलरी खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये सही मौका है खरीदारी करने का।

 सोने की कीमत फिर से गिरी

सोने की कीमत फिर से गिरी

सोने की कीमत में पिछले चार दिनों में तीसरी बार गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गिरावट दर्ज की गई। वहीं देश के वायदा बाजार में आज सोने के भाव में स्थि​रता देखने को मिली है। सोने के फ्यूचर रेट में गिरावट जारी रहा। MCX पर आज सोने का भाव 0.04 फीसदी गिर गया और सोने की कीमत 50,677 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यहां सोने की कीमत में गिरावट आई तो वहीं चांदी की कीमत में 1 फीसदी की तेजी देकने को मिली। चांदी की कीमत हफ्ते के पहले दिन 61510 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 4 दिन में तीसरी बार गिरा सोना

4 दिन में तीसरी बार गिरा सोना

सोना पिछले 4 दिनों में तीसरी बार गिरा है। सोमवार को सोना और सस्ता हो गया। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में तेजी आई। दरअसल अमेरिका में जल्द ही नए प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा होने वाली है। वहीं डॉलर में कमजोरी की आशंका बनी हुई है। वहीं 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और अमेरिकी फेडरल रिज़र्व पॉलिसी की बैठक से पहले निवेशक सतर्क हो गए हैं। जिसका असर सोने की कीमत पर दिखा। वैश्विक बाजार में सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,882 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

 करवा चौथ पर कैसा रह सकता है सोने का दाम

करवा चौथ पर कैसा रह सकता है सोने का दाम


4 नवंबर को करवा चौथ है। करवा चौथ समेत फेस्टिव सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है। सोने की मांग के कारण कीमत में तेजी आ जाता है, लेकिन इस साल कोरोना महामारी के कारण लोगों की खरीदने की क्षमता प्रभावित हुई है। सोने की मांग में तेजी की उम्मीद के बीच सोने की कीमत में में बहुत अंतर आने की उम्मीद नहीं जताई जा रही है। कोरोना और लॉकडाउन के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है और लोगों की खरीदने की क्षमता घटी है। ऐसे में मांग में बहुत तेजी आने की उम्मीद कम ही है। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो करवा चौथ के दिन सोने की कीमत 50000 रुपए से 52000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है। वहीं आपको बता दें कि पिछले साल के मुकाबले इस साल सोने की मांग में तेजी आई है। सोना 12422 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है। पिछले साल जहां सोना 38390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं आज सोने की कीमत 50000 रुपए के पार पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+