Gold Rate Today's : लगातार गिरने लगा सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, खरीदारी से पहले जान लें आज का रेट

Gold Rate Today's : लगातार गिरने लगा सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, खरीदारी से पहले जान लें आज का रेट

नई दिल्ली, मई 27। सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर से गिरावट का दौर शुरू हो गया है। इस हफ्ते में सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी सोना धड़ाम हो गया। सोन के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी मंदी देखने को मिली है। 28 मई 2021 को सोने की कीमत में भी गिरावट आई है। सोना एक बार फिर से गिरने लगा है। ऐस में सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है।

 सोने की कीमत में फिर से गिरावट

सोने की कीमत में फिर से गिरावट

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में फिर से गिरावट दर्ज की गई। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है।देश भर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गुरुवार के मुकाबले 223 रुपए नीचे गिर गई। 28 मई को सोना गिरकर 48587 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी के भाव 70588 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के रेट पर नजर डाले तो सोने की कीमत 28 मई 2021 को 48587 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48392 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने के दाम में गिरावट आई और ये गिरकर 44506 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 36440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्लैवर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर देशभर के 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी से औसत मूल्य़ को सुबह और शाम प्रकाशित किया जाता है।

एमसीएक्स पर सोने का आज का भाव

एमसीएक्स पर सोने का आज का भाव

सोने-चांदी के फ्यूचर रेट की बात करें तो एमसीएक्स पर सोने के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने के रेट 0.30 फीसदी गिरकर 48433 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत गिरकर जहां 48433 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 48962 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं जुलाई वायदा चांदी की कीमत 71395 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

 सोने में निवेश का अच्छा मौका

सोने में निवेश का अच्छा मौका

अगर आप सोने में निवेश कर रहे हैं तो ये अचछा मौका है। आने वाले दिनों में सोने के भाव में और तेजी आने वाली है। कोरोना वायरस के कारण निवेशक शेयर में निवेश करने से कतर रहे हैं। निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर जाना जाता है। ऐस में आने वाले दिनों में सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही उसकी कीमत में भी तेजी आएगी। यानी आने वाले दिनों में सोना अच्छा रिटर्न देगा। बाजार जानकारों क मुताबिक जल्द ही अपन उच्चतम भाव के नजदीक पहुंच जाएगा।

1 जून से नहीं बदलेगा सोना खरीदने का भाव

1 जून से नहीं बदलेगा सोना खरीदने का भाव

आपको बता दें कि 1 जून से सोने की खरीदारी में होने वाले हॉलमार्किंग की अनिवर्यता को तत्काल टाल दिया गया है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने इस फैसले को 1 जून क बजाए 15 जून से लागू करन का फैसला किया गया है। यानी अब 15 जून से गोल्ड की हॉलमार्किंग अनिवार्य की जाएगी। आपको बता दें कि सोने-चांदी की ज्लैवरी की शुद्धता की प्रमाणिकता हॉलमार्किंग से नापी जाती है।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA को लेकर अगले महीने मिल सकती है गुड न्यूज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+