7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA को लेकर अगले महीने मिल सकती है गुड न्यूज
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA को लेकर अगले महीने मिल सकती है गुड न्यूज
नई दिल्ली, मई 27। 7th Pay Commission latest Update. सातवें वेतन के तहत वेतन बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों करमचारियों के लिए जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर लगी रोक को अगले महीने हटाया जा सकता है। इसका मतलब ये है कि जून 2021 में देशभर के 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। कर्मचारियों के रुके हुए महंगाई भत्ते पर से रोक को हटाई जा सकती है।

कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा
लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अगले महीने सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकत है। माना जा रहा है कि सरकार जून 2021 में महंगाई भत्ते पर लगे रोक को हटा सकती है। अगर ऐसा होता है तो सरकारी कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलने लगेगी। महंगाई भत्ते को लेकर सरकार के साथ कर्मचारियों की बातचीत जारी है, जिसके बाद कर्मचारी संगठन का कहना है कि सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते पर लगी रोक को हटा सकती है। आपको बता दें कि सरकार ने कोरोना की पहली लहर के दौरान लॉकडाउन लगाने के फैसले के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी। पिछले डेढ़ सालों से 60 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता रुका हुआ है।

एक साथ मिलेगी तीन किस्तें
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर से रोक हटते ही उन्हें डीए की तीनों किस्तें मिलने लगेगी। दरअसल सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर रोक लगा दी थी। महंगाई भत्ते को लागू करवाने के लिए अलग-अलग कर्मचारी संगठन सरकार से बात कर रहे हैं। जेसीएम के सचिव और एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के मुताबिक वो लगातार पर्सनल डिपार्टमेंट स बात कर रहे हैं। इन मामलों को फिलहाल जून तक के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार जून में सरकारी कर्मचारियों को राहत भरी खबर देगी।

कितना मिलेगा डीए
वर्तमान में कर्मचारियों को 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। जबकि साल 2019 में यह बढ़कर 21 फीसदी हो गया था, लेकिन मार्च 2020 में कोरोना महामारी और लटकडाउन के कारण केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के बढ़ हुए महंगाई भत्ते पर जून 2021 तक के लिए रोक लगा दी। हर छह महीनों पर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को रिवाइज किया जाता है। ऐसे में जून 2020 में महंगाई भत्ते की रकम बढ़कर 24 फीसदी हो जाती। वहीं दिसंबर 2020 में यह बढ़कर 28 फीसदी पर पहुंच जाती। वहीं जुलाई 2021 में इसमें फिर बढ़ाया जाएगा और यह बढ़कर 32 फीसदी तक पहुंच जाएगा।
जून में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications