Gold-Silver Rate: अगस्त में ऑल टाइम हाई ने 4281 रु फिसला सोना, खरीदारी से पहले जानिए आगे कैसा रहेगा सोने-चांदी का हाल

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 23 August 2020, सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। अगस्त में जहां सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा तो वहीं अब सोना गिरने लगा है। जैसे ही रूस की ओर से कोरोना वैक्सीन( Corona Vaccine) की घोषणा की गई सोने की कीमत में गिरावट आने लगी। सोने के साथ-साथ चांदी के भाव भी गिरने लगे। पिछले दो हफ्तों से सोना लगातार सस्ता हो रहा है। कोरोना वैक्सीन के साथ-साथ डॉलर में हुए सुधार का असर सोने की कीमत पर देखने को मिला और सोने की कीमत में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव आई।

 इस हफ्ते सोने की कीमत पर एक नजर

इस हफ्ते सोने की कीमत पर एक नजर

सोने की कीमत( Gold Rate) में इस हफ्ते काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 21 अगस्त को सोना 346 रुपए सस्ता हो गया। वहीं 17 से 21 अगस्त के बीच सोने की कीमत में 901 रुपए की गिरावट आई जबकि चांदी 1600 रुपए से ज्यादा नीचे गिर गया। फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही सोना के गिरने से लोग खुश तो निवेशक चिंतिंत है। इस हफ्ते की शुरुआत में 17 अगस्त को सोने की कीमत 52874 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 21 अगस्त को आखिरी कारोबारी दिन सोना गिरकर 51973 रुपए से नीचे लुढ़क गया।

अगस्त में 4000 रुपए नीचे गिरा सोना

अगस्त में 4000 रुपए नीचे गिरा सोना


सोने की कीमत अगस्त महीने में 4281 रुपए तक नीचे गिर गया। अगस्त 2020 में अब तक सोने की स्थिति पर एक नजर डाले तो सोना 3 अगस्त को सोना 53952 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थाष जबकि 7 अगस्त को सोना अगस्त महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा गया और सोने की कीमत 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, लेकिन इसके बारे सोने में गिरावट का दौर भी शुरु हो गया। 21 अगस्त को सोने की कीमत गिरकर 51973 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और गिर सकती है।

चांदी की कीमत में 8639 रुपए की गिरावट

चांदी की कीमत में 8639 रुपए की गिरावट

सर्राफा बाजार में सोने के हाजिर भाव के साथ-साथ चांदी के हाजिर भाव में भी गिरावट दर्ज की गई। सोना जहां उच्चतम स्तर से लुढ़का तो वहीं चांदी की कीमत अपने ऑल टाईम हाई रेट से नीचे फिसल गई। अगस्त महीने में चांदी की कीमत में अब तक 8639 रुपए की गिरावट आ चुकी है। 7 अगस्त को चांदी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। चांदी की कीमत 75013 रुपए प्रति किलोग्राम के रेट से बंद हुई थी। वहीं 21 अगस्त को चांदी गिरकर 66374 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 क्यों सस्ता हो रहा है सोना

क्यों सस्ता हो रहा है सोना

अगस्त के पहले हफ्ते में सोने -चांदी की कीमत में तेजी आई, लेकिन उसके बाद से कोरोना वैक्सीन को लेकर आई सकारात्मक खबरों के बाद सो सोने-चांदी से निवेशक पैसा निकालकर शेयर बाजार में लगाने लगे। निवेशकों ने शेयर बाजार का रुख किया तो सोने की कीमत में गिरावट आने लगी। 10 से 14 अगस्त के बीच दोनों धातुओं ने अपनी चमक खो दी। निवेशकों का रुझान घटने और मुनाफावसूली के चलते दोनों धातुओं के दाम नीचे गिरने लगे। हालांकि बाजार के जानाकरा मानते हैं कि एक बार फिर से जल्द ही सोने-चांदी की कीमत में चमक लौटेगी।

 फिर से चमकेगा सोना

फिर से चमकेगा सोना

आर्थिक सुस्ती, अमेरिका-चीन के बीच तकरार और डॉलर में कमजोरी से सोने और चांदी की कीमत में तेजी को आगे और भी सपोर्ट मिलने के आसार हैं। शेयर बाजार में रौनक बढ़ने के बावजूद भी सोना हमेशा से निवेशकों के लिए सुरक्षित निवेश रहा है। ऐसे में कोरोना संकट के कारण जहां वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंदी का खतरा मंडरा रहा है, ऐसे में निवेशकों का आकर्षण एक बार फिर से सोने की ओर लौटेगा और सोने और चांदी के प्रति निवेशकों को आकर्षण उसकी कीमत में तेजी लाएगा। केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच तनाव और डॉलर में कमजोरी के साथ-साथ शेयर बाजार की अस्थिरता से सोने की कीमत को समर्थन मिलेगा और एक बार फिर से सोना फिर से चमकेगा। दिवाली तक सोने की कीमत 70000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+