Gold-Silver Rate: चमका सोना, लेकिन उच्चतम स्तर से 7000 रुपए सस्ता, जानें चांदी का हाल

Gold Rate: चमका सोना, लेकिन उच्चतम स्तर से 7000 रु सस्ता, जानें चांदी का हाल

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 20th January. बुधवार 20 जनवरी 2021 को सोने-चांदी की कीमत( Gold-Silver Rate) में तेजी देखने को मिली। बुधवार को सोने की कीमत एक बार फिर से 49000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई, वहीं चांदी की कीमत 66000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। अमेरिका में नए राष्ट्रपति जो बाइडन( Jeo Biden) के शपथ से बाजार उत्साहित है, वहीं डॉलर में आई गिरावट के कारण सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है।

 सोने की कीमत में आई तेजी

सोने की कीमत में आई तेजी

बुधवार को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। सोना एक बार फिर से चमक उठा। सोने की कीमत आज तेजी के साथ बढ़कर 49115 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी( gold and silver prices) दोनों में तेजी आई। ग्लोबल बाजार में सोने की कीमत में तेजी का असर आज भारतीय सर्राफा बाजार पर भी पड़ा है। MCX पर सोने के भाव पर नजर डाले तो आज फरवरी डिलीवरी वाले सोने के फ्यूचर रेट( Gold futures Rate) में 0.27% की तेजी आई और भाव बढ़कर 49115 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी के फ्यूचर रेट में 0.3 फीसदी की तेजी

चांदी के फ्यूचर रेट में 0.3 फीसदी की तेजी

MCX पर आज चांदी की कीमत में भी तेजी आई। चांदी का फ्यूचर भाव 0.3% की तेजी के साथ बढ़ाकर 66234 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछल सत्र में सोना जहां 0.2% बढ़ा था तो वहीं चांदी की कीमत में 0.9% की तेजी आई थी। बुधवार को 24 कैरेट सोने क हाजिर भाव में 131 रुपए की तेजी आई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी आज सोने-चांदी का रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी आज सोने-चांदी का रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेट क मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता( 24 Carat Pure Gold) की कीमत 131 रुपए प्रति 10 ग्राम चढ़कर 49272 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाल सोने की कीमत 49075 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45133 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36954 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत( Silver rate) 66122 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

Gold Price in 2021. साल 2021 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आन की उम्मीद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक 2021 में सोने की कीमत बढ़ेगी। इस साल सोने की कीमत 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है।ऐसे में अगर आप सोने में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। आपको अगले साल बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के मुताबिक साल 2021 में सोने की कीमत में शानदार तेजी आएगी। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते बाजार जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि इस साल सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+