Gold Rate: ईद से ठीक पहले धड़ाम हुआ सोना, अब तक 9000 रु गिरे दाम, जानें सोने-चांदी का ताजा भाव

Gold Rate: ईद से ठीक पहले धड़ाम हुआ सोना, अब तक 9000 रु गिरे दाम, जानें सोने-चांदी का ताजा भाव

नई दिल्ली, मई, 12। ईद 2021 से ठीक पहले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। लगातार चढ़ने के बाद बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोना एक बार फिर से धड़ाम हो गया। कीमत में आई इस गिरावट से ईद के मौक पर सोने की खरीदारी करने वालों में उत्साह का माहौल है। ऐसे में अगर आप भी सोने की खरीदारी करना चाहते हैं तो कीमतों के बारे में जरूर जान लें।

 बुधवार को सस्ता हुआ सोना

बुधवार को सस्ता हुआ सोना

बुधवार को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। अगर एमसीएक्स पर सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोने के वायदा भाव में 0.18% की गिरावट दर्ज की गई। जबकि चांदी की वायदा कीमत 0.60% गिरकर 71500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। MCX पर सोने जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत लुढ़ककर 47599 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं अगस्त 2021 डिलीवरी वाले सोने की कीमत 114 रुपए गिरकर 48053 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

 सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव

सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत के मुताबिक 12 मई 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव कुछ इस तरह से हैं। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 47700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47509 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43693 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा सोने के गहने 22 कैरेट वाले सोने से ही बनाए जाते हैं। वहीं 18 कैरेट वााले सोने की कीमत 35775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

 कैसा है चांदी का हाल

कैसा है चांदी का हाल

अगर आज चांदी की कीमत की बात करें तो 12 मई 2021 को चांदी की कीमत में औसत तौर पर 102 रुपए की गिरावट आई। आज चांदी गिरकर औसत तौर पर 70867 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि सोने की कीमत में आई ये गिरावट अस्थाई मानी जा रही है। लॉग टर्म में सोना आपक अच्छा मुनाफा दे सकता है। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश रहा है। निवेशक कोरोना संकट के बीच सुरक्षित निवेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

 वैश्विक बाजार का हाल

वैश्विक बाजार का हाल


अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत की बात करें तो वैश्विक बाजार में सोने के हाजिर भाव 0.2 फीसदी की गिरावट आई और सोना 1,832.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 0.6 प्रतिशत गिरकर 27.47 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+