Gold rate of 10th June: सूर्य ग्रहण पर फिसला सोना, चांदी भी चमक पड़ी फीकी, जानें अब क्या होगा हाल
नई दिल्ली, जून 10। आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा है। सूर्य ग्रहण का असर सोने की कीमत पर भी देखने को मिला है। 10 जून को सोने के दाम में गिरावट आई। सोना आज सस्ता हो गया। एमसीएक्स पर आज सोने के वायदा कीमत में गिरावट आई और अगस्त डिलीवरी वाला सोना 106 रुपए नीचे गिर गया।

सोने के दाम पर लगा ग्रहण
गुरुवार को सोने की वायदा कीमतों में गिरावट आई। सोने की कीमत एक बार फिर से गिर गया। एमसीएक्स पर सोने के वायदा कीमत में गिरावट आई और सोना गिरकर 48944 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अगस्त डिलीवरी वाला सोना सुबह 106 रुपए की गिरावट के साथ खुली और कीमत दोपहर 12 बजे के करीब 180 रुपए गिरकर 48944 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत
सोने के आज चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। जुलाई डिलीवरी वाले चांदी का भाव 444 रुपए गिरकर 71440 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है। आपको बता दें कि सोने की कीमत में आई इस गिरावट का लाभ उठा सकते हैं। आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है। यानी वाले दिनों में सोना अच्छा रिटर्न देगा।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम
गुरुवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में औसत रूप से 138 रुपए की गिरावट आई है। 10 जून को सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोना 48843 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट कुछ इस तरह से हैं। 10 जून को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48843 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48647 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36632 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत 71173 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
Indian Idol 12: अब विवाद से जुड़ा सिंगर अभिजीत का नाम, अमित कुमार के लिए कह दी ये बात












Click it and Unblock the Notifications