Gold Rate: 11000 रुपए तक धड़ाम हुआ सोना, 6 महीने के सबसे निचले स्तर पर आया गोल्ड

नई दिल्ली, 20 सितंबर। Gold Rate in India. फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अगर आप भी आने वाले त्योहारों के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो इससे अच्छा मौका नहीं मिलेग। सोने की कीमत में 11000 रुप तक की गिरावट आ चुकी है। सोना अपने उच्चतम स्तर से 11 हजार तक नीचे लुढ़क चुका है, वहीं चांदी की कीमत भी 60 हजार से नीचे गिर गई। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना। जैसे-जैसे सोने में निवेश बढ़ा, सोने की कीमत में भी तेजी लौटी। वहीं अब कोरोना वैक्सीनेशन के साथ ही निवेशकों का आकर्षण शेयर बाजार की ओर बढ़ रहा है। जिसके कारण देश-विदेश में सोने की कीमतों में उठापटक जारी है।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

सोने की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। जहां सोना सस्ता हो रहा है तो वहीं खरीदारों के पास अच्छा मौका है, सोने में निवेश करने का। सोने की कीमतों में सिर्फ एक हफ्ते में ही करीब 663 रुपए की गिरावट आई तो वहीं पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत 1130 रुपए तक गिर गई। वहीं चांदी की कीमत में 2000 रुप तक की नरमी आ चुकी है। पिछले हफ्ते चांदी 62320 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था, जो 1 हफ्ते में 2137 रुपए तक गिर गया और 60 हजार के आंतड़े तक पहुंच गया।

11000 रुपए तक सस्ता सोना खरीदने का मौका

11000 रुपए तक सस्ता सोना खरीदने का मौका

सोने की कीमत पर अगर नजर डाले तो सोना अपने उच्चतम स्तर से 11000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोने का भाव 56264 रुपए के आंकड़े को पार कर गया था। वहीं अभी सोना 46 हजार के स्तपर पर पहुंच गया है। सोना अपने ऑल टाइम भाव से 11000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। जबकि चांदी की कीमत 16133 रुपए सस्ती हो चुकी है।

 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट द्वारा सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाल तो आज 24 कैरट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46185 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42305 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 42420 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चांदी की कीमत आज 1256 रुपए गिरकर 59875 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोना देगा शानदार रिटर्न

सोना देगा शानदार रिटर्न

बाजार जानकारों की माने तो आने वाले समय में सोना बेहतर रिटर्न देगा,हालांकि एक्सपर्ट सोने में लॉग टर्म निवेश की सलाह देते हैं। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल के अंत तक सोने की कीमत 60000 रुपए के पास पहुंच सकती है। डॉलर में आई मजबूती के कारण निवेशकों का आकर्षण सोने से हटकर शेयर बाजार की ओर बढ़ा है, जिसके कारण सोने में बिकवाली बढ़ी है और कीमत पर दवाब बढ़ा है।

चुटकियों में जान सकते हैं अपने शहर में सोने का भाव

चुटकियों में जान सकते हैं अपने शहर में सोने का भाव

अगर आप अपने शहर में सोने-चांदी की कीमत का भाव जानना चाहते हैं तो एक मिस्ड कॉल से जान सकते हैं। आप अपने फोन से एक मिस्ड कॉल कर अपने शहर में 24 कैरेट से 18 कैरट तक के सोने का भाव जान सकते हैं। आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है, जिसके बाद आपके फोन पर मैसेज के जरिए आपके शहर में सोने की ताजा भाव की जानकारी दे दी जाएगी।

सोना खरीदने से पहले ऐसे चेक करें सोने की शुद्धता

सोना खरीदने से पहले ऐसे चेक करें सोने की शुद्धता

सोने की खरीदारी करते वक्त बीआईएस मार्क( BIS) को जरूर देखें। आपको बता दें कि BIS भारत में सरकार की ओर से अप्रूव्ड एजेंसी है, जो सोने की प्योरिटी को निर्धारित करती है। ये त्रिकोण के आकार का होता है, जो सोने की शुद्धता बताता है। वहीं सोना खरीदने वक्त सोने के कैरेट की जानकारी , जो उस ज्वैलरी पर अंकित हैं उसे जरूर देख लें। गहने पर ये दो तरीके से दर्ज होती है, 22 कैरेट का सोना सबसे ज्यादा गोल्ड ज्वैलरी मेकिंग में इस्तेमाल होता है। गहने पर हॉलमार्किंग नंबर भी लिखा होता है, जो BIS की ओर से जारी नंबर होता है।

Must Read: सरकार ने बदले मोबाइल सिम से जुड़े अहम नियम, बार-बार KYC का झंझट खत्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+