Gold Rate: सोना हुआ और सस्ता, 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड, जानें आज की कीमत

नई दिल्ली। सोने की कीमत में फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना एक बार फिर से सस्ता होकर 49432 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोने की कीमत में पिछले हफ्ते भी गिरावट देखने को मिली है। एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट की ओर बढ़ रही है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। सोना 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। वहीं चांदी का भाव 56100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

 सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49432 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 49234 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37074 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 7000 सस्ता सोना

7000 सस्ता सोना


सोने की कीमत की तुलना अगर उसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से 6926 रुपए सस्ता बिक रहा है। सोने की कीमत अगस्त 2020 में 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई मूल्य पर पहुंच गई थी। इस कीमत से तुलना करें तो सोने की कीमत अब लगभग 7 हजार सस्ता हो चुकी है। वहीं चांदी की कीमत 76008 रुपए प्रति किलो के उच्चतम मूल्य से 19658 रुपए तक गिर चुकी है।

 क्या है ज्वैलरी इंश्योरेंस

क्या है ज्वैलरी इंश्योरेंस

घर में रखें सोने-हीरे को सुरक्षित रकऩे के लिए लोग ज्वैलरी इंश्योरेंस कवर लेते हैं। अगर आप ज्वैलरी इंश्योरेंस कवर लेते हैं तो इस बीमा सेअपने सोने को सुरक्षित रख सकते हैं। आपको बता दें कि बीमा कंपनियां ज्वैलरी की सुरक्षा के लिए दो तरह की पॉलिसी ऑफर करती है, जिसमें से एक स्‍टैंडएलोन ज्वैलरी पॉलिसी है तो दूसरा होम इंश्योरेंस पॉलिसी।

एक और बैंक पर लगा ताला, RBI ने किया बैंकिंग लाइसेंस रद्द, क्‍या डूब जाएगा जमाधारकों का पैसा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+