Gold Rate: गोल्ड में निवेश का गोल्डन चांस, फिर से गिरे दाम, 7600 रु हुआ सस्ता, जानें आज का सोने-चांदी का भाव

Gold Rate: गोल्ड में निवेश का गोल्डन चांस, फिर से गिरे दाम, 7600 रु हुआ ससता, जानें आज का सोने-चांदी का भाव

नई दिल्ली, मई 20। अगर आप सोने में निवेश के बारे में विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। सोना लगातार तीसरे दिन गिरा है। गुरुवार को सोने की कीमत में 292 रुपए की गिरावट आई और सोना गिरकर 48382 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 0.60 फीसदी की गिरावट आई है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली। चांदी के दाम गिरकर 72199 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 सोना फिर से हुआ सस्ता

सोना फिर से हुआ सस्ता

गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। सोने के हाजिर भाव और वायदा भाव दोनों में गिरावट देखने को मिली है। सोना एक बार फिर से गिरने लगा है। सोने की कीमत में पिछले दो दिनों में लगातार गिरावट आई है। हालांकि अभी भी सोने की कीमत 48000 रुपए के करीब पहुंच गई है। बुधवार को सोना जहां 48674 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं गुरुवार को सोने की कीमत में 76 रुपए की गिरावट आ गई और दाम गिरकर 48598 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो लुढ़कर खबर लिखे जानें तक 48382 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी के दाम भी गिरे

चांदी के दाम भी गिरे


सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत भी गिर गई। आज चांदी की कीमत 175 रुपए प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गए। बुधवार को चांदी जहां 72374 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था तो वहीं आज चांदी 72199 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला है।

 7600 रुपए सस्ता हुआ सोना

7600 रुपए सस्ता हुआ सोना


सोने की कीमत की अगर उसके उच्चतम मूल्य से तुलना करें तो सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 7600 रुपए तक सस्ता हो चुका है। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, वहीं अब सोना 48 हजार के नजदीक पहुंच गया है। यानी सोने की कीमत में करीब 7600 रुपए की गिरावट आ चुकी है। ऐसे में आपके पास सोने में निवेश का अच्छा मौका है। आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी लौटने वाली है। अगर आप अच्छा रिटरन चाहते हैं तो ये मौका हाथ से न जाने दें।

 सोने में निवेश का अच्छा मौका

सोने में निवेश का अच्छा मौका

अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका है। सोने की कीमत में आने वाले दिनों में तेजी लौटने वाली है। बाजार जानकारों की राय के मुताबिक सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश रहा है। इस मुश्किल घड़ी में सोने की ओर निवेशकों का आकर्षण बढ़ रहा है। निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में सोने में निवेश कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने की कीमत तेजी के साथ बढ़न वाली है।

 क्यों महंगा हो सकता है सोना

क्यों महंगा हो सकता है सोना

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचाया है। भारत के अलावा विदेशों में भी एक बार फिर से कोरोना वायरस पैर पसारने लगा है। वहीं एक्सपर्ट्स कोरोना की तीसरी लहर की आशंका भी जता रहे हैं। ऐसे में निवेशक सोने में निवेश करना शुरु कर देंगे। अगर निवेशकों का सोने की ओर आकर्षण बढ़ता है तो इसके दाम में भी तेजी आगी। वहीं शेयर बाजार में गिरावट के कारण भी निवेशकों को बाजार से हताशा मिल रही है।

 सोने के मांग में तेजी

सोने के मांग में तेजी

जहां सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला तो वहीं सोने के आयात में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अप्रैल 2021 में सोने के आयात में बढ़ोतरी आई। अप्रैल में सोने का आयात 6.3 अरब तक पहुंच गया। सोने के आयात का असर देश के चालू खाते के घाटे पर पड़ता है। चांदी के आयात में 88.53 प्रतिशत की कमी आई और ये 1.19 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो सोने का आयात अप्रैल 2020 में 28.3 लाख डॉलर यानी करीब 21.61 करोड़ रुपए रहा। सोन के आयात में आई तेजी से देश का व्यापार घाटा अप्रैल 2021 में 15.1 अरब डॉलर रहा जो साल 2020 में इसी महीने में 6.76 अरब डॉलर था।

 17 मई से 21 मई तक खरीदे सस्ता सोना

17 मई से 21 मई तक खरीदे सस्ता सोना

वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बांड की स्कीम कल यानी 17 मई से शुरू कर रही है। इस गोल्ड बांड स्कीम की मदद से आप आसानी से सोने में निवेश कर सकते हैं। इस वित्तीय वर्ष के लिए सॉवरेन गोल्ड बांड की पहली बिक्री लेकर इश्यू प्राइस जारी कर दिया गय है। आप 17 से 21 मई के दौरान इस गोल्ड बांड में निवेश कर सकते हैं। वित्त मंत्रालय द्वारी जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस साल मई से लेकर सितंबर क बीच सॉवरन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की छह किस्तों में जारी किया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+