Gold Rate: 5000 रुपए तक सस्ता हुआ सोना, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट

Gold Rate: सोना खरीदने का सुनहरा मौका, 5000 रुपए सस्ते सोने का उठाए लाभ, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट

नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। सोने की कीमत में बुधवार को फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोने के दाम आज गिरकर 51172 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोने की कीमत में जहां गिरावट देखने को मिली तो वहीं चांदी के दाम बढ़ गए। बुधवार 25 मई को चांदी की कीमत बढ़त के साथ 61448 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। सोने की कीमत में आई इस गिरावट का लाभ आप उठा सकते हैं, क्योंकि बाजार जानकारों की माने तो सोना आने वाले दिनों में खूब चमकने वाला है।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी सोने के हाजिर रेट को देखे तो आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में गिरावट आई और शुद्ध सोना गिरकर 51172 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 3 फीसदी जीएसटी और ज्वैलर्क के मेकिंग और सर्विस चार्ज को जोड़ लें तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 58000 रुपरए के ऊपर पहुंच गई है। यानी आज अगर आप 24 कैरेट वाला सोना खरीदना चाहते हैं तो आपको 10 ग्राम सोने के लिए 58000 रुपए के करीब रकम खर्च करना होगा।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक सोने का भाव

24 कैरेट से 18 कैरेट तक सोने का भाव


सोने की कीमत पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत आज बिना GST 51172 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50967 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत आज गिरकर 46874 रुपए पर पहुंच गई तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38379 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत आज 61448 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

 कितना सस्ता हुआ सोना

कितना सस्ता हुआ सोना

सोने की कीमत की तुलना अगर उससे उच्चतम मूल्य से करें तो सोना अब तक करीब 5000 रुपए तक गिर चुका है। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। इस कीमत से अगर तुलना करें तो सोना 4909 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। जबकि, चांदी अपने उच्चतम रेट से 14243 रुपए प्रति किलो सस्ती बिक रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+