Gold Rate: गोल्डन चांस, सस्ता हुआ सोना, मात्र 29933 रुपए में घर ले जाएं 10 ग्राम गोल्ड
Gold Rate: गोल्डन चांस, सस्ता हुआ सोना, मात्र 29933 रुपए में घर ले जाएं 10 ग्राम गोल्ड
नई दिल्ली। सोना खरीदना भारत में न केवल शुभ माना जाता है, बल्कि लोग इसे लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं। मुश्किल के वक्त में सोना लोगों की मदद करता है। ऐसे में हर किसी की नजर सोने की कीमत पर होती है। अगर आप भी सोने के सस्ते होने का इंतजार कर रहे हैं तो देर न करें। सोना खरीदना का अच्छा मौका है। सोने की कीमत में आई गिरावट का लाभ आप उठा सकते हैं। सोमवार को हफ्ते के पहले ही दिन सोना धड़ाम हो गया।

सस्ता हुआ सोना
सोमवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को सोना 51112 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गय़ा। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में करीब 300 रुपए की गिरावट आई तो वहीं चांदी की कीमत 317 रुपए तक गिर गई। सोने की कीमत में इस गिरावट का असर उसकी मांग पर देखने को मिला। सर्राफा बाजार में शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले सोमवार को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत सुबह जहां 51167 रुपर पर खुली तो वहीं शाम होते-होते ये गिरकर 51112 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

29901 रुपए में घर ले जाएं 10 ग्राम सोना
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी सोने के हाजिर रेट पर नजर डाले तो आज 14 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 29901 रुपए पर पहुंच गई। जहां बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली तो वहीं शाम होते-होते ये कीमत 29901 रुपए पर पहुंचत गई है। यानी आप 14 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 30 हजार रुपए में अपने घर ले जा सकते हैं। आपको बता दें कि इसमें जीएसटी और ज्वैलर्स की सर्विस चार्जेज जुड़े नहीं है।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव
24 कैरेट वाले सोने की कीमत जहां 51112 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50907 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46819 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38334 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अगर GST के साथ आज की कीमत देखें तो सोने पर 3 फीसदी जीएसटी लगता है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई और आज चांदी 317 रुपए गिरकर 62471 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications