Gold Rate: खुश हो जाइए...सोना हुआ बंपर सस्ता, अभी और गिरेगा भाव, जल्द आ सकता है 48000 के नीचे
Gold Rate: खुश हो जाइए...सोना हुआ बंपर सस्ता, अभी और गिरेगा भाव, जल्द आ सकता है 48000 के नीचे
नई दिल्ली। सोने की कीमत में हफ्ते के आखिरी दिन भी गिरावट का दौर जारी रहा है। सरकार ने सोने पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसकी घोषणा के बाद से ही सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। सोना उसके बाद से लगातार गिरता जा रहा है। सोने के दाम में आई इस गिरावट का लाभ आप भी उठा सकते हैं। सोने की खरीदारी का इंतजार करने वाले लोगों के लिए ये सही मौका है। वहीं जानकार ये भी कहते हैं कि सोने की कीमत में आने वाले दिनों में और गिरावट आएगी और सोना 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है।

दिल्ली में सोना हुआ सस्ता
सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है। वैश्विक बाजार में सोने की गिरावट का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना गिरकर 50314 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।वहीं चांदी की कीमत 56254 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गय़ा है। शुक्रवार को दिल्ली में सोने की कीमत 293 रुपए की गिरावट के साथ 49970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

क्यों आ रही है गिरावट
सोने की कीमत में लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है। वैश्विक बाजार में सोना 1717 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया तो वहीं चांदी 18.95 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा है। जिसका असर सर्राफा बाजार में सोने की कीमत पर देखने को मिल रहा है। वहीं रुपए में लगातार आ रही गिरावट के कारण सोने की कीमत में भी नरमी देखने को मिल रही है। सोना सस्ता हो रहा है।

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा सोने-चांदी की कीमत पर नजर डालें तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 50386 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50184 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाला सोना आज 46154 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 14 कैरेट वाला सोना आज 29476 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

48000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
सोने की कीमत में और गिरावट आने की संभावना बनी हुई है। आईआईएफएल सिक्यॉरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता की माने तो सोने की कीमत में अभी और गिरावट आने वाली है। उन्होंने कहा कि सोना अभी बीयर फेज में आ चुका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई के अंत तक या अगस्त के शुरुआत तक सोने की कीमत 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है।

सोना खरीदने वाले करें थोड़ा और इंतजार
बाजार के जानकारों की माने तो सोने की कीमत में और गिरावट होने वाली है। ऐसे में एक्सपर्ट्स सलाह दे रहे हैं कि अगर जल्दबाजी न हो तो सोना खरीदने के लिए आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं।

6000 रुपए तक सस्ता
सोने की कीमत की तुलना अगर उससे ऑल टाइम हाई मूल्य से करें तो सोना अब तक 6000 रुपए तक लुढ़क चुका है। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत 20 हजार से अधिक लुढ़क चुकी है। अगस्त 2020 में चांदी की कीमत 760064 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।












Click it and Unblock the Notifications