कौन हैं IPL की शुरुआत करने वाले ललित मोदी, जिसे डेट कर रही हैं सुष्मिता सेन, मां की सहेली से की थी शादी

कौन हैं ललित मोदी, जिसे डेट कर रही हैं सुष्मिता सेन, मां की सहेली से की थी शादी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों आईपीएल की शुरुआत करने वाले पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप में हैं। खुद ललित मोदी ने अपनी और सुष्मिता की रोमांटिक और कोजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इन तस्वीरों के बाद पूर्व आईपीएल कमिश्नर और बिजनेसमैन ललित मोदी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। 12 साल पहले देश छोडकर भागे ललित मोदी सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप होकर सूर्खियों में बने हुए हैं।

Recommended Video

    Lalit Modi के जीवन के कारनामे, Private Jet, Vijay Malya की बेटी को रखा PA | वनइंडिया हिंदी *Cricket
     लव लाइफ को लेकर चर्चा में ललित मोदी

    लव लाइफ को लेकर चर्चा में ललित मोदी

    इस बार ललित मोदी अपने प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ललित मोदी ने ट्वीट करके ऐलान किया कि वो सुष्मिता को डेट कर रहे हैं और जल्द ही दोनों शादी भी करेंगे। बिजनेस टाइकून ललित मोदी ने कई तस्वीरें पोस्ट की, जो दोनों कते बीच नजदीकियों को बयां कर रही है। ललित मोदी ने सुष्मिता को अपना बेटर हाफ बताया तो वहीं इसे नया सफर करार दिया और कहा कि जल्द ही दोनों शादी करेंगे। दोनों के रिलेशिनशिप के बारे में जानें उससे पहले जानें कौन हैं ललित मोदी?

     कौन हैं ललित मोदी

    कौन हैं ललित मोदी

    ललित मोदी का जन्म 29 नवंबर 1963 में है। उनका जन्म दिल्ली के कारोबारी घराने में हुआ है। उन्होंने पढ़ाई अमेरिका से की है। ललित बड़े बिजनेसमैन और क्रिकेट के शौकिन हैं। उन्होंने अपने इसी शौक के बल पर भारत में IPL की नींव रखी। उन्होंने अकेले दम पर भारत में IPL मैचों की शुरुआत करवाई। ललित मोदी से 2005 से 2010 तक ‌BCCI के वाइस प्रेसिडेंट रहे थे। वहीं साल 2008 से 2010 तक IPL के चेयरमैन और कमिश्नर रहे। इसके अलावा 2005 से 2009 और 2014-15 में वो राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे। उनपर आईपीएल में धांधली का आरोप लगा, जिसके बाद उन्हें देश छोड़कर जाना प़ड़ा।

     12 देश पहले छोड़ा देश

    12 देश पहले छोड़ा देश

    ललित मोदी की जिंदगी विवादों से घिड़ी है। साल 2010 में ललित मोदी पर धांधली के गंभीर आरोप लगे। उन्हें IPL कमिश्नर के पद से हटा दिया गया। बीसीसीआई ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में नाम आने के बाद साल 2010 में वो फरार हो गए और पिछले 12 सालों से देश से बाहर ही है। उनके खिलाफ बीसीसीआई ने 22 आरोप लगाए। इन आरोपों में अपने परिवार को कॉन्ट्रैक्ट देना, IPL की ब्रॉडकास्टिंग राइट्स का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना, आईपीएल की नीलामी में धांधली जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

     9 साल बड़ी मां की सहेली से की शादी

    9 साल बड़ी मां की सहेली से की शादी

    अगर ललित मोदी और सुष्मिता की शादी होती है तो ये उनकी दूसरी शादी होगी, क्योंकि उनकी पहली शादी मीनल से हुईं, जिसके साथ बाद में तलाक हो गया। ललित मोदी जब अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे, उसी वक्त अपने से 9 साल बड़ी लड़की मीनल से प्यार हो गया। मीनल ललित की मां की सहेली थी। मीनल शादी के पहले ही एक बेटी की मां बन चुकी थी। ललित ने मीनल की बच्ची को भी अपनाया। हालांकि परिवार वाले दोनों की शादी के खिलाफ थे, लेकिन ललित ने परिवार से बगावत कर ये शादी की। दिसंबर 2018 में कैंसर से मीनल की मौत हो गई। मीनल और ललित का एक बेटा रुचिर और एक बेटी आलिया है।

     सिंगल मदर हैं सुष्मिता

    सिंगल मदर हैं सुष्मिता

    सुष्मिता सेन दो बेटियों की सिंगल मदर है। अलीसा और रेनी सुष्मिता के दिल के बेहद करीब है। साल 2000 में सुष ने रेनी को और 2010 में अलीसा को गोद लिया था।

    https://hindi.oneindia.com/photos/ex-ipl-chairman-lalit-modi-shares-pictures-with-sushmita-sen-oi84804.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+