सोने के दामों में भारी गिरावट, चांदी की कीमतें चढ़ीं, जानिए आज के भाव
नई दिल्ली। बुधवार को राजधानी दिल्ली में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी के दाम बढ़े हैं। दिल्ली में सोने के दाम में 516 रुपए की कमी देखने को मिली। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 516 रुपए की कमी के साथ बुधवार को भाव 44,517 रुपए प्रति दस ग्राम रहे। सोना सोमवार को 45,033 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर था।
चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी
चांदी की कीमतों में बुधवार को बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दिल्ली में बुधवार को चांदी 146 रुपए चढ़कर 47,234 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। पिछले सत्र में कारोबार बंद होने के समय चांदी 47,088 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत 1,661 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 17.03 प्रति औंस पर है। सोना सस्ता होने के पीछे अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले रुपया दिन के कारोबार में 36 पैसे मजूबत होना बताया गया है।
दो दिन तक बढ़े थे सोने के दाम
वैश्विक आर्थिक सुस्ती के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली था। इससे पहले शुक्रवार को भी सोने के भाव में इजाफा हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की चिंता ने वैश्विक आर्थिक सुस्ती का डर बढ़ाया हुआ है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर आगे भी जारी रहता है और वैश्विक इक्विटी बाजार में बिकवाली रहती है तो आगे फिर सोने के भाव में तेजी देखने को मिल सकती है।
पिछले हफ्ते क्या रहे थे दाम
पिछले हफ्ते गोल्ड के दाम की बात करें तो शुक्रवार को सोने का भाव 710 रुपए ऊपर चढ़ गया था। सोने की कीमत में बड़ी तेजी आई और सोना 45343 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार सोने के दाम में में 773 रुपए की तेजी देखी जा गई थी। 773 रुपए के उछाल के साथ सोना 45,343 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी के दाम की बात करें तो शुक्रवार को चांदी की कीमत में 192 रुपए की तेजी दर्ज की गई थी और चांदी यह 48,180 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था।
ये भी पढ़ें- SBI ने अपने खाताधारकों को दी बड़ी राहत, खत्म की मिनिमम बैलेंस की बाध्यता