Gold Rate Update: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, 42000 के करीब पहुंचा भाव

Gold Rate Update: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, 42000 के करीब पहुंचा सोने का भाव, जानें ताजा कीमत

नई दिल्ली, अप्रैल 13: आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्रों में लोग शुभ काम करते हैं, सोने की खरीदारी करते हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि में सोना खरीदना चाहते है तो आज आपके पास अच्छा मौक है। अप्रैल महीने में सोने की कीमत में लगातार तेजी के बीच 13 अप्रैल को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोने के कीमत जहां गिरकर 46352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत में आज 733 रुपए की गिरावट आई है।

 सोना फिर से हुआ सस्ता

सोना फिर से हुआ सस्ता

सोने की कीमत में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। 13 अप्रैल को सोने-चांदी के रेट में सुबह गिरावट देखने को मिली। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को सोने की कीमत में 193 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इस बड़ी गिरावट के साथ ही आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46352 रुपए प्रति प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत में 733 रुपए की गिरावट आई।

 नवरात्रि के पहले दिन सोने का दाम

नवरात्रि के पहले दिन सोने का दाम

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आज सोने की कीमत बड़ी गिरावट के साथ 46352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 66444 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत की बात करें तो आज 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46166 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मंगलवार को 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 42458 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा सोने की ज्लवैरी 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने से ही तैयार की जाती है। वहीं 13 अप्रैल को 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34764 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में आज 733 रुपए की गिरावट आई और चांदी के दाम 66444 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 MCX पर सोने की कीमत

MCX पर सोने की कीमत

गोल्ड के फ्यूचर रेट की बात करें तो 13 अप्रैल को सोने की वायदा कीमत 46580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.35 फीसदी की तेजी आई तो वहीं जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत 46580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

 10000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना

10000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना

कोरोना वायरस के मामलों में तेजी के साथ ही सोने की चमक बढ़ी है। सोमवार को सोना 46375 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर सोने के इस भाव की तुलना उसके उच्चतम रेट से करें तो गोल्ड अपने ऑल टाइम हाई से करीब 10000 रुपए से अधिक सस्ता हो चुका है। गौरतलब है कि 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत से अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। बाजार जानकारों के मुताबिक साल 2021 मनें सोने की पिछले 30 सालों में सबसे खराब शुरुआत रही है। जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देकने को मिली, वहीं अप्रैल के शुरुआती दिनों में तेजी लौट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+