Gold Price Today: खुशखबरी, 8400 रुपए तक सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानें चांदी का हाल
Gold Price Today: 8400 रुपए तक सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानें चांदी का हाल
नई दिल्ली, 2 दिसंबर। शादियों के सीजन में सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई है। गुरुवार को सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। अगर आप भी वेडिंग सीजन में सोना खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। सोने की कीमत में 2 दिसंबर को गिरावट आई और सोना अपने उच्चतम मूल्य से 8400 रुपए तक सस्ता हो गया।

सोना फिर से हुआ सस्ता
2 दिसंबर को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर से गिर गया है। सोने के दाम में आज 0.18 फीसदी की गिरावट आई है। एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.18 फीसदी की गिरावट आई तो वहीं चांदी 0.05 फीसदी गिर गया। MCX पर सोना जहां 47785 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत 61278 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

8400 रुपए सस्ता हुआ सोना
सोने की कीमत की तुलना अगर उसके ऑल टाइम हाई रेट से करें तो सोना इससे 8400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। साल 2020 की बात करें तो पिछले साल सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। जबकि वर्तमान में सोने 47 हजार के आसपास है। यानी आपके पास मौका है 8400 रुपए तक सस्ता सोना खरीदने का।

2 दिसंबर को सर्राफा बाजार का हाल
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेट को देखें को 2 दिसंबर तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47618 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47427 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43618 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35714 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत 60727 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

ऐसे पता करें अपने शहर में सोने का आज का भाव
अगर आप अपने शहर में सोने-चांदी का ताजा रेट पता करना चाहते हैं तो आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इस नवंबर पर मिस्ड कॉल देने के बाद आपके पास मैसेज के जरिए आपके शहर में सोने चांदी का ताजा रेट आ जाएगा।

सोना खरीदते वक्त रखें ख्याल
सोने की कीमत के साथ उसकी शुद्धता भी जानने की जरूरत है। सोने की शुद्धता जांच करने के लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। आप BIS Care app पर जाकर अपने सोने की शुद्धता की जांच कर सकते है। ग्राहक इस ऐप पर जाकर गोल्ड की शुद्धता की जांच कर सकते हैं । आप सोने की शुद्धता के अलावा गोल्ड ज्वैलर्स से जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं । आप रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर जैसी समस्या से जुड़ी समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं।
Rules Change from December 1: माचिस से लेकर क्रेडिट कार्ड तक, 1 दिसंबर से पड़ेगी महंगाई की मार












Click it and Unblock the Notifications